
Indian Railway will end 11 thousand posts across the country
रतलाम. भारतीय रेलवे में 165 वर्ष बाद कैडर बदलने के नियम में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक ट्रैकमेन अपना कैैडर नहीं बदल पाते थे, अब नियम बदलकर इनको भी कैडर बदलने की मंजूरी दे दी गई है। इससे Indian Railways रेल मंडल में ही करीब 5 हजार से अधिक ट्रैकमेन को यातायात विभाग में जाकर रेलवे के 34 विभिन्न शाखा में जाने का लाभ होगा। रेल मंडल में इस प्रकार के 34 कर्मचारियों की पहली सूची को रेलवे ने को जारी कर दिया है।
indian railways में पहली बार ट्रैकमेन को कैडर बदलने की मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए लंबे समय से विभिन्न रेल संगठन अलग-अलग स्तर पर आवाज उठा रहे थे। रेलवे के आला अधिकारियों के अनुसार ट्रैकमेन केडर के 34 पदों को इंटेक कोटे के तहत ट्रैकमैन संवर्ग से भरा जाएगा। ट्रैकमैनों को अब मनचाहे विभाग में जाने हेतु बेहतर विकल्प मिलेंगे व दूसरे विभागो में जा सकेंगे। इसी के साथ ही स्पाउस ग्राउंड में कर्मचारियों के स्थांतरण की आवेदन भी अग्रेषित करना शुरू हो गए व ट्रैकमैन के अपग्रेडेशन भी शुरू हो गए है।
फैक्ट फाइल
रेल मंडल में ट्रैकमेन - 5 हजार
पहली सूची में नंबर लगा - 34 का
कितने विभाग में जा पाएंगे - 34 विभाग में
कितने साल बाद नियम में बदलाव - 165 साल बाद
भूख हड़ताल का लाभ हुआ
फरवरी माह में हमारे संगठन ने इस मामले में क्रमिक भूख हड़ताल की थी। तब सुनवाई का भरोसा दिया गया था। इसका लाभ ट्रैकमेन को अब जाकर हुआ है।
- बीके गर्ग, मंडल मंत्री, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ
Published on:
05 Sept 2021 11:09 am
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
