24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

railway news त्योहार में घर जाना है तो इन train में है खुब जगह

railway news त्योहार में घर जाना है तो इन train में है खुब जगह

3 min read
Google source verification
train

त्योहर में TRAIN हुई हाउसफुल, लंबी दूरी के यात्रियों की बढ़ी परेशानी

रतलाम। पश्चिम रेलवे ने त्योहार में ट्रेनों में जगह नहीं होने के बाद अतिरिक्त ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे तीन यात्री ट्रेन चलाएगी जो रतलाम होते हुए जाएगी। इन ट्रेन में यात्रा के टिकट के लिए यात्री को अपनी जेब ढ़ीली करना होगी, क्योकि टिकट अधिक दाम देकर मिलेगा।

मुंबई सेंट्रल लखनऊ सुपरफास्ट

ट्रेन नंबर- 09013 मुंबई लखनऊ एसी सुपरफास्ट।

कब चलेगी- हर गुरुवार को शाम 7.35 बजे मुंबई से।
कब पहुंचेगी- लखनऊ शुक्रवार रात 8.40 बजे।

रतलाम सुबह 5.15 आकर 5.20 बजे चलेगी।

कब तक चलेगी- 25 अक्टूबर से 22 नवंबर तक।

ट्रेन नंबर - 09014 लखनऊ मुंबई एसी सुपरफास्ट

कब चलेगी- हर शुक्रवार रात 10.35 बजे।
कब पहुंचेगी- शनिवार रात 11 बजे मुंबई।

रतलाम दोपहर 1.10 बजे आकर 1.15 बजे चलेगी।

कब तक चलेगी- 26 अक्टूबर से 23 नवंबर तक।
यहां होगा ठहराव- बोरिवली, वापी, सूरत, बड़ोदरा, रतलाम, उज्जैन, हबीबगंज, बीना, झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल।

बांद्रा गौरखपुर सुविधा स्पेशल

ट्रेन नंबर 82909 बांद्रा गौरखपुर
कब चलेगी- हर शनिवार को सुबह 6.40 बजे बांद्रा से।

रतलाम शाम को 4.40 बजे आकर 5 बजे चलेगी।

कब पहुंचेगी- गौरखपुर रविवार शाम 6.20 बजे।
कब तक चलेगी- 3 नवंबर से 17 नवंबर तक।

ट्रेन नंबर - 82910 गौरखपुर बांद्रा सुविधा स्पेशल
कब चलेगी- हर रविवार रात 9.20 बजे।

कब पहुंचेगी- हर मंगलवार सुबह 9.20 बजे।

रतलाम रात को 10.30 बजे आकर रात 10.50 बजे चलेगी।

कब तक चलेगी- 4 नवंबरसे 18 नवंबर तक।
यहां होगा ठहराव- बोरिवली, वापी, सूरत, बड़ोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाईमाधोपुर, गंगानगरसिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, लखनऊ, गोंडा व बस्ती।

गांधीधाम भागलपुर ट्रेन

ट्रेन नंबर 09451 गांधीधाम भागलपुर

कब चलेगी- गांधीधाम से शनिवार शाम को 5.40 बजे।

रतलाम आएगी- सुबह 6 बजे आकर 6.05 बजे चलेगी।

कब पहुंचेगी- रविवार शाम 6 बजे।

कब तक चलेगी- 26 अक्टूुबर से 16 नवंबर तक।

ट्रेन नंबर 09452 भागलपुर गांधीधाम

कब चलेगी- भागलपुर से सुबह 6.30 बजे हर सोमवार को।

कब पहुंचेगी- गांधीधाम बुधवार सुबह 8 बजे।

रतलाम मंगलवार शाम 7.50 बजे आकर 7.55 बजे चलेगी।

यहां होगा ठहराव- मंडल में ठहराव दाहोद, रतलाम में होगा।