2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रतलाम की सैलाना सीट से विधायक कमलेश्वर डोडियार पर एक करोड़ रुपए मांगने का आरोप

'बाप' पार्टी से विधायक हैं कमलेश्वर डोडियार, बोले- वो मुझे 20 लाख रूपए रिश्वत देना चाहता था।

2 min read
Google source verification
sailana_mla_kamleshwar_dodiyar.jpg

रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट से विधायक कमलेश्वर डोडियार पर एक करोड़ रुपए मांगने के आरोप लगे हैं। ये आरोप एक मेडिकल सेंटर संचालक ने विधायक पर लगाए हैं साथ ही विधायक से अपनी जान को खतरा बताते हुए एसपी से शिकायत कर सुरक्षा की मांग भी की है। बता दें कि कमलेश्वर डोडियार भारत आदिवासी पार्टी (बाप) से विधायक हैं। वहीं अपने ऊपर लगे आरोपों पर विधायक कमलेश्वर डोडियार का बयान भी सामने आया है।


बाजना गांव में मेडिकल स्टोर चलाने वाले संचालक तपन राय ने बताया कि 19 फरवरी को फोन कर मुझे विधायक निवास पर मिलने के लिए बुलाया था। मैं जब वहां पहुंचा तो पहे तो मेरे मोबाइल बाहर रखवा दिए और फिर अंदर विधायक कमलेश्वर डोडियार ने मुझसे मेडिकल स्टोर के लाइसेंस के बारे में पूछा। इसी दौरान विधायक डोडियार ने कहा कि तुम मेरे क्षेत्र में अवैध रूप से मेडिकल स्टोर चला रहे हो। या तो 1 करोड़ रुपए दो वरना मेडिकल स्टोर बंद कर दो, नहीं तो मैं तुम्हें जेल भिजवा दूंगा। मेडिकल स्टोर संचालक तपन राय ने ये भी बताया है कि 23 फरवरी को विधायक डोडियार खुद मेरी दुकान पर आए और कहा कि तुमसे दुकान बंद करने के लिए कहा था फिर दुकान क्यों खोली। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी को फोन कर बुलाया जो मेरे कागजात देखकर कुछ लिखकर चले गए। तपन राय का आरोप है कि विधायक की ओर से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं।
यह भी पढ़ें- नामी कंपनी के पोहे के पैकेट में निकले दो मरे हुए चूहे, देखें वीडियो


वहीं इस मामले पर जब विधायक कमलेश्वर डोडियार से बात की गी तो उन्होंने कहा कि क्लीनिक चलाने के लिए जरूरी डिग्री होनी चाहिए, लेकिन तपन राय अवैध तरीके से क्लीनिक चलाते हैं। इससे वह तो मुनाफा कमाते हैं, लेकिन आदिवासियों को नुकसान होता है। वह मुझे 20 लाख रुपये रिश्वत देना चाह रहे थे, लेकिन मैंने कहा कि एक करोड़ रुपये दोगे तो भी अवैध रूप से क्लीनिक संचालित नहीं होने दूंगा। अगर विधिवत लाइसेंस ले ले तो कोई बात नहीं।
देखें वीडियो- रामलला की आंखों से पट्टी हटाते ही टूट गया आईना

Story Loader