
Karwa chauth gift
रतलाम। Karwa Chauth 2019 : Wife Gift According Rashi On Karwa Chauth : आगामी 17 अक्टूबर को करवाचौथ 2019 का त्यौहार है। हालांकि पति-पत्नी के रिश्ते में वैसे तो आपसी सामजंस्य के साथ प्यार व एक दूसरे के सम्मान से बड़ा कोई उपहार नहीं है। मगर फिर भी आजकल करवाचौथ के शुभ अवसर पर एक-दूसरे को उपहार देकर अपना प्यार व्यक्ति की जाती है। पति पत्नी को चाहिए कि वे अपने पार्टनर को अपनी राशि के हिसाब से उपहार दें। राशि के अनुसार उपहार देने से पति और पत्नी के रिश्ते में प्यार का रंग और गहरा हो जाता है। ये बात रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी संजय दुबे ने कही।
ये रहेगा करवाचौथ का समय
करवा चौथ पर्व तिथि व मुहूर्त 2019
करवा चौथ 2019
17 अक्टूबर 2019
करवा चौथ पूजा मुहूर्त- शाम 5 बजकर 46 मिनट से 7 बजकर 2 बजे तक।
देश के अलग अलग हिस्सों में चंद्र का उदय रात 8 बजकर 20 मिनट से होगा।
चतुर्थी तिथि आरंभ- सुबह 06 बजकर 48 मिनट पर ( 17 अक्टूबर )
चतुर्थी तिथि समाप्त- सुबह 7 बजकर 28 मिनट पर ( 18 अक्टूबर )
राशि अनुसार इस तरह करें खुश पार्टनर को
मेषराशि वाले दे सोने के गहने
Aries People Give Gold Ornaments : अगर आपकी राशि मेष है तो आपके दांपत्य जीवन का स्वामी शुक्रहै। आप अपनी पत्नी को सोने के आभूषण, उनके मनपसंद वस्त्र के साथ अच्छा सा इत्र भेंट कर सकते हैं।
वृषराशि वाले दे लाल रंग की वस्तु
The Red Colored Object With The Sign : वृष राशि के दांपत्य जीवन को उसका स्वामी ग्रह मंगल नियंत्रित करता है। इस राशि के पति अपनी पत्नी को लाल नग या मूंगे से बने गहने, लाल रंग की साड़ी या फिर तांबे की कोई वस्तु उपहार में दे सकते हैं। ऐसा करने से आपके संबंध तो मधुर होंगे और आपके घर में भी सुख-समृद्धि का हमेशा वास होगा।
मिथुनराशि वाले दे पीली धातु से बने उपहार
Gifts Made Of Yellow Metal With Gemstones : अगर आपकी राशि मिथुन है तो आपके दांपत्य जीवन का कारक ग्रह गुरु है। गुरु को पीली वस्तुएं प्रिय होती हैं। इसलिए आप अपनी पत्नी को सोने के गहने, पीले रंग के वस्त्र या फिर गुरु से जुड़ी कोई अन्य वस्तु पुस्तक आदि उपहार स्वरूप दे सकते हैं।
कर्कराशि वाले दे इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं
Corrugated Electronic Goods : कर्क राशि के लोगों के वैवाहिक जीवन का संचालन शनि महाराज करते हैं। अगर आपकी राशि कर्क है तो आप करवाचौथ पर अपनी पत्नी को शनि से संबंधित वस्तुएं उपहार में दे सकते हैं। इन वस्तुओं में मोबाइल फोन, गृहस्थी से संबंधित कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तु या फिर काले और नीले रंग के सजावटी सामान जैसे विकल्प हो सकते हैं।
सिंहराशि वाले दे रत्न के आभूषण
Leo Gemstone Jewels : सिंह राशि के लोगों का स्वामी ग्रह शनि होता है। इन्हें पत्नी को उपहार भी राशि स्वामी को ध्यान में रखते हुए देना चाहिए। सिंह राशि वाले अपनी पत्नी को नीलम जड़े गहने, चांदी की पायल, बिछियां, झुमकी, नेकलेस आदि दे सकते हैं।
कन्याराशि वाले दे स्वर्ण आभूषण
Vargo Gold Jewelery: कन्या राशि वालों के दांपत्य जीवन का कारक ग्रह गुरु है। इसलिए इन्हें गुरु की प्रिय वस्तुएं को अपनी पत्नी को उपहार में देनी चाहिए। वैसे तो इनके लिए स्वर्ण आभूषण सबसे बेहतर विकल्प हैं। आप पीले रंग की साड़ी, कोई शोपीस, सजावटी वस्तु या फिर कोई अन्य सामान दे सकते हैं।
तुलाराशि वाले दे गुलाबी रंग के उपहार
Giving Pink Gifts With A Libra : तुला राशि के लोगों का वैवाहिक जीवन मंगल ग्रह से प्रभावित होता है। अगर तुला राशि के पुरुष अपनी पत्नी को उपहार में गुलाबी रंग के उपहार दें तो उनके दांपत्य जीवन में भी प्यार का गुलाबी रंग बिखर सकता है। आप चाहें तो अपनी पत्नी को करवा चौथ के मौके पर उनकी मनपसंद गुलाबी रंग की साड़ी या फिर गुलाबी रत्नों के गहने भी दे सकते हैं।
वृश्चिकराशि वाले दे प्रिय वस्तुएं
Dear Ones With Scorpio : वृश्चिक राशि के लोगों का स्वामी शुक्र होता है। वृश्चिक राशिवाले पति अपनी पत्नी को शुक्र की प्रिय वस्तुएं उपहार में दे सकते हैं। इनमें इत्र, रेशमी साड़ी और श्रृंगार का अच्छा सामान भी हो सकता है।
धनुराशि वाले दे हरे रंग की वस्तुएं
Sagittarius Green Items: धनु राशि के लोगों का स्वामी बुध होता है। बुध को हरा रंग प्रिय होता है। इस राशि के पति अपनी पत्नी को हरे रंग की अच्छी-सी साड़ी, पन्ने की अंगूठी या फिर कोई अन्य सजावटी वस्तु उपहार में दे सकते हैं।
मकरराशि वाले दे मोती
Capricorn Pearl : मकर राशि वाले लोगों के शादीशुदा जीवन पर चंद्रमा का काफी प्रभाव रहता है। चंद्रमा को मोती से बनी वस्तुओं के साथ प्रसन्न किया जा सकते हैं। मकर राशिवाले अपनी पत्नी को मोतियों से बना हार देकर उनका दिल जीत सकते हैं। इसके अलावा चांदी की वस्तुएं भी पत्नी को भेंट कर सकते हैं।
कुंभ राशि वाले दे सुनहरे रंग के उपहार
Aquarius People Give Golden Gifts : कुंभ राशि के पुरुषों का वैवाहिक जीवन सूर्य से संचालित होता है। इसलिए करवाचौथ पर अगर ये अपनी पत्नी को उपहार में सुनहरे रंग की वस्तुएं दें तो इनके जीवन में प्यार का रंग बना रहेगा। सुनहरी वस्तुओं में सोने के गहनों के अलावा लकड़ी के बने अच्छे से शोपीस भी दिए जा सकते हैं।
मीनराशि वाले दे प्यार के लिए हरा रंग
Green Color For Pisces Love : मीन राशिवालों के दांपत्य जीवन में बुध का गहरा प्रभाव होता है। इस राशि के पति अपनी पत्नी को हरे रंग के वस्त्र-परिधान या फिर कोई हरे रंग की सजावटी वस्तु भी उपहार में देकर उसका मन जीत सकते हैं।
Updated on:
12 Sept 2019 02:31 pm
Published on:
12 Sept 2019 02:02 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
