ज्योतिषी रावल ने कहा कि हर व्यक्ति के विभिन्न प्रकार के कर्म का हिसाब-किताब शनिदेव देखते हैं। इसकी वजह ये है कि शनिदेव को आकाशगंगा में न्याय का क्षेत्र सौपा गया है। ज्योतिष में ये माना गया है कि मनुष्य के हर प्रकार के कर्म का लेखा-जोखा शनि की साढे़साती में मिलता है। कभी ये राजा को रंक तो बेहतर कर्म वालों को रंक से राजा बना देती है। अगर बेहतर कर्म न है तो शनि स्वास्थ्य, धन से लेकर अपमान व विभिन्न प्रकार की हानि भी कराता है। इसलिए लल धागे का विशेष महत्व है।