
madhya pradesh bjp latest news
रतलाम. मध्यप्रदेश में दिसंबर के अंत या जनवरी के पहले पखवाडे़ तक निकाय चुनाव होना है। इसके पहले प्रदेश में भाजपा ने दो दिन का विशेष आयोजन शुक्रवार से शुरू किया है। इसमे अपने कार्यकताओं को पार्टी काम करने के तरीके बता रही है। इस आयोजन की शुरुआत रतलाम शहर में पांच में से तीन मंडल में हो गई है।
भाजपा डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मण्डल के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग-2020 की शुरुआत शुक्रवार को विधायक चेतन्य काश्यप के आतिथ्य में हुआ। प्रथम दिवस के कार्यक्रम के पांच सत्रो में से प्रथम सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पूरोहित ने की व मुख्यवक्ता रतलाम के पूर्व संगठन् मंत्री विजय दुबे रहे। उन्होने भारत की मुख्य धारा हमारी विचाराधारा विषय पर अपने विचार रखते हुए पार्टी की विचारधारा से कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया।
कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया
मंडल मीडिया प्रभारी तन्मय त्रिवेदी ने बताया कि द्वितीय सत्र में अध्यक्षता महेन्द्र शर्मा ने की। इसमें मुख्यवक्ता अनील जैन रहे। उन्होंने भाजपा एवं हमारा दायित्व विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। तृतीय सत्र में अध्यक्षता जगदीश उपाध्याय ने की। इसमें मुख्यवक्ता अजय सिंह चौहान जिला महामंत्री मंदसौर रहे। उन्होंने सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए सोशल मीडिया के फायदे एवं नुकसान के संबध मे पदाधिकरीयों को बताया। चतुर्थ सत्र में अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष्ज्ञ साधना जायसवाल ने की। इसमें मुख्यवक्ता मंदसौर के मदनलाल राठौड़ रहे। उन्होंने हमारी कार्यपद्वति एवं संगठन सरंचना में हमारी भूमिका विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। पांचवे सत्र में अध्यक्षता शांतिबाई पाटीदार ने की। इसमें मुख्यवक्ता जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डे रहे। उन्होंने हमारा विचार परिवार विषय पर पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
सूरजमल जैन मण्डल में हुआ आयोजन
भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सूरजमल जैन मण्डल द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन हरमाला रोड स्थित लोकेन्द्रनाथ महादेव मंदिर परिसर में किया गया। इसका उद्घाटन पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम उपाध्याय की अध्यक्षता में हुआ। मुख्यवक्ता अनिल जैन रहे। मण्डल अध्यक्ष निलेश गांधी ने बताया कि प्रथम दिन 5 सत्रों में कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ नेताओं ने मुख्य वक्ता के रूप में अलग-अलग विषयों पर मार्गदर्शन दिया। द्वितीय सत्र के मुख्य वक्ता अजयसिंह रहे। अध्यक्षता विश्वमोहन लोढा ने की। तृतीय सत्र के मुख्य वक्ता विजय दुबे रहे। अध्यक्षता कन्हैयालाल मौर्य ने की। चतुर्थ सत्र में मुख्य वक्ता मदनलाल राठौर रहे। अध्यक्षता मोहनलाल धबाई ने की। इसी प्रकार अंतिम सत्र को मुख्य वक्ता के रूप में विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता इब्राहिम शैरानी ने की।
अम्बेडकर मण्डल में हुआ आयोजन
अम्बेडकर मण्डल द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में पहले दिन के अंतिम सत्र को विधायक चेतन्य काश्यप ने सम्बोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाजपा की विशेषताओं से अवगत कराया। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित ने की। मण्डल अध्यक्ष करन धीर्य बडग़ोत्या ने बताया कि गांधी नगर में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ सत्र लोकेन्द्र आचार्य की अध्यक्षता में हुआ। इसके मुख्य वक्ता मदनलाल राठौर रहे। द्वितीय सत्र को मुख्य वक्ता के रूप में विजय दुबे ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता राकेश मिश्रा द्वारा की गई। तृतीय सत्र को मुख्य वक्ता के रूप में अनिल जैन ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता श्रीमती सोना शर्मा ने की। चतुर्थ सत्र में अजयसिंह चौहान मुख्य वक्ता रहे। अध्यक्षता भरत तंवर द्वारा की गई। प्रशिक्षण वर्ग का संचालन विनोद यादव ने किया। आरंभ में अतिथियों का स्वागत मण्डल अध्यक्ष करन धीर्य बडग़ोत्या ने किया। आभार सुभेन्द्र गुर्जर ने माना।
Published on:
18 Dec 2020 09:21 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
