5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन में छेड़छाड़ बनी मनचले की मुसीबत, प्लेटफॉर्म पर उतरते ही महिला ने किया ये हाल, VIDEO

- ट्रेन में छेड़छाड़ बनी मनचले की मुसीबत- फिर महिला ने मनचले को पीटा- प्लेस्टेशन पर उतरते ही की पिटाई- सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 13 Aug 2023, 4:36 PM IST

ratlam station viral video

ट्रेन में छेड़छाड़ बनी मनचले की मुसीबत, प्लेटफॉर्म पर उतरते ही महिला ने किया ये हाल, VIDEO

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के अंतर्गत आने वाले जावरा रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली जोधपुर-इंदौर ट्रेन में एक युवक को महिला के साथ छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। बताया जा रहा है कि, जोदपुर से इंदौर जा रही ट्रन में एक मनचले ने महिला पर अश्लील टिप्पणी करते हुए रास्ते में परेशान करना शुरु कर दिया था। लेकिन, जैसे ही ट्रेन जावरा रेलवे स्टेशन रपकी तो महिला ने मचनले की छेड़खानी की सारी भड़ास प्लेटफॉप्म पर निकाल ली। यहा महिला ने मनचले की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। आरोपी को पिटता देख मौकेपर मौजूद कई लोगों ने मारपीट के वीडियो बना लिए, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, इंदौर जा रहे एक युवक ने यात्रा के दौरान ट्रेन में एक महिला को परेशान करना शुरू कर दिया। इस दौरान उसने महिला पर अश्लील कमेंट करते हुए छेड़छाड़ करने की कोशिश की। परेशान महिला ने चुपके से अपने घर वालों को छेड़छाड़ की जानकारी दी। जानकारी लगते ही महिला के परिजन जावरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंच गए, जिसके बाद युवक की जमकर पिटाई की गई। हालांकि, हैरानी की बात तो ये भी है कि, इस घटनाक्रम के दौरान स्टेशन पर एक भी पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था। महिला के साथ रेल में हुई छेड़छाड़ और स्टेशन पर युवक के साथ की गई मारपीट कहीं ना कहीं सुरक्षा में होने वाली लापरवाही को उजागर कर रही है।

यह भी पढ़ें- बागेश्वर धाम प्रमुख पं. धीरेंद्र शास्त्री की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने एक्सेप्ट की कम्प्लेंट, जाने मामला


प्लेटफॉर्म पर मनचले की पिटाई

सोशल मीडिया पर वायरल हुए मनचले की पिटाई का ये जो वीडियो वायरल हुआ है वह शुक्रवार रात का बताया जा रहा है। यह जानकारी भी सामने आ रही है कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान स्टेशन पर एक भी पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था। महिला के साथ रेल में हुई छेड़छाड़ और स्टेशन पर युवक के साथ की गई मारपीट कहीं ना कहीं स्टेशन की सुरक्षा में होने वाली लापरवाही उजागर कर रही है। जावरा रेलवे स्टेशन के सामने पूर्व में एक चौकी हुआ करती थी, लेकिन अब वहां पर कोई भी जवान तैनात नहीं रहता है।

यह भी पढ़ें- FIR के बाद बोले कांग्रेस नेता अरुण यादव- 'पहले लड़े थे गोरों से, अब लड़ेंगे 50 फीसदी कमीशनखोरों से'


नहीं हुआ प्रकरण दर्ज

हलांकि, जानकारी ये भी सामने आई है कि, छेड़छाड़ और मारपीट की इस घटना के बाद युवक को नीमच थाने ले जाया गया था। इस मामले में फिलहाल कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया है। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।