5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बागेश्वर धाम प्रमुख पं. धीरेंद्र शास्त्री की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने एक्सेप्ट की कम्प्लेंट, जाने मामला

न्यायालय ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ दायर परिवाद को स्वीकार कर लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छतरपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 13 Aug 2023, 2:31 PM IST

bageshwardham chief pandit dhirendra krishna shastri

बागेश्वर धाम प्रमुख पं. धीरेंद्र शास्त्री की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने एक्सेप्ट की कम्प्लेंट, जाने मामला

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दरअसल न्यायालय ने उनके खिलाफ दायर परिवाद को स्वीकार कर लिया है। इस मामले में आने वाली 2 सिंतबर 2023 को याचिकाकर्ता को न्यायालय बुलाकर बयान लिए जाएंगे।

आपको बता दें कि, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कलचुरी समाज के भगवान सहस्त्रबाहु को लेकर विवादित बयान दिया था। उनके बयान पर कलचुरी समाज की ओर से विरोध दर्ज कराया गया था। यही नहीं समाज की ओर से बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री से सार्वजनिक मंच से समाज के लोगों से माफी मांगने को कहा गया था। हालांकि, विवाद गर्माता देख पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने माफी मांगी थी, लेकिन समाज का कहना है कि, जिस तरह उन्हें माफी मांगनी चाहिए थी, उन्होंने वैसे माफी नहीं मांगी।

यह भी पढ़ें- FIR के बाद बोले कांग्रेस नेता अरुण यादव- 'पहले लड़े थे गोरों से, अब लड़ेंगे 50 फीसदी कमीशनखोरों से'


2 सितंबर को अपने बयान दर्ज कराएगा समाज

मामले को लेकर एडवोकेट दीपक श्रीवास्तव और भास्कर मणि त्रिपाठी ने बताया कि, पंडित शास्त्री द्वारा माफी न मांगे जाने के चलते कलचुरी समाज की ओर से जिला न्यायालय की प्रथम श्रेणी न्यायाधीश मंजूषा टेकाम की अदालत में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के संबंध में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ परिवाद दायर कर दिया है। कोर्ट ने इस परिवाद को स्वीकार करते हुए फरियादी पक्ष के बयान दर्ज कराने के लिए 2 सितंबर की तारीख सुनिश्चित की है।