6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर में स्टाइलिश नंबर प्लेट की बाइक दौड़ रही फर्राटे से

शहर में स्टाइलिश नंबर प्लेट की बाइक दौड़ रही फर्राटे से  
2 min read
Google source verification
patrika

शहर में स्टाइलिश नंबर प्लेट की बाइक दौड़ रही फर्राटे से

नीमच। शहर सहित जिलेभर में दो पहिया और चार पहिया वाहनों पर नियमों के विरूद्ध लिखे गए नबंर प्लेट के साथ फर्राटे से बाइक दौड़ते आम रूप से नजर आते है। हालात यह है कि इन दिनों यातायात पुलिस ने इन बाइकर्स के खिलाफ अभियान चलाकर वाहन चैकिंग अभियान चला रखा है। इनको पकडऩे में पुलिस भी फेल साबित हो रही है। अजीबो-गरीब नंबर लिखकर वाहन मालिक वाहनों को फरार्टे से दौड़ा रहें हैं।

पत्रिका ने शहर में घूमकर देखा तो सामने आया कि शहर में ऐसे वाहनों की बड़ी तादाद है, जिन पर स्टाइलिश और अन्य तरह के अस्पष्ट नंबर लिखे हैं। कई वाहनों की नंबर प्लेट पर लोगों के नाम, राजनीतिक पदनाम आदि लिखे रहते हैं, जो नियम के विरूद्ध है। कुछ वाहनों की नंबर प्लेट पर वाहन मालिक नाम, गौत्र या फिर पेशा लिखा रहता है। जिले में इस तरह के कई दो पहिये और चार पहिया वाहन बेखौफ धड़ल्ले से दौड़ रहें हैं। चार पहिया वाहनों की नंबर प्लेट पर अनावश्यक रूप से लाल व नीले रंग की पट्ट खींच दी जाती है। गलत तरीके से नंबर लिखे होने के कारण लूट, एक्सीडेंट या अन्य तरह की वारदात होने पर बदमाशों के वाहनों के नंबर पीडि़त व्यक्ति समझ नही पाता है। ऐसे में अपराधी आसानी से बच निकलते हैं और उन्हें पकडऩे के लिए पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।

कोई किसी से कम नहीं

यातायात कानूनों का उल्लघंन करने में कोई किसी से पीछे नहीं है। आम लोगों पर रौब जमाने के लिए कुछ पुलिसकर्मी अपने मोटर साइकिलों के आगे-पीछे नंबर प्लेट पर पुलिस लिखवा लेते हैं। इसके अलावा राजनीतिक पार्टियों के ओहदेदार लोग व प्रेस वाले भी कानून का उल्लघंन करते है। पार्षद से लेकर सरपंच तक और सदस्य से लेकर अध्यक्ष तक के वाहनों की नंबर प्लेट पर उनका पदनाम लिखा होता है।

जुर्माने का प्रावधान

वाहनों पर स्पष्ट रूप से नंबर नहीं लिखे होने, निशान चिन्ह या लोगों अंकित होने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना लगाया जा सकता है। वाहनों पर ऐसे डिजाइनदार नंबर लिखने वाले व प्लेटो को बनाने वालों को भी समझाइश देनी चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं होता है।

सोमवार से कार्रवाई में तेजी
यातायात पुलिस ने अभियान भी चला रखा है, जिन वाहनों पर गलत तरीके से नंबर लिखे है और या फिर नंबर प्लेट पर कुछ लिखा है। उनकी नंबर प्लेट उतरवाकर नई बनवाने की हिदायत देकर चालानी कार्रवाई की जा रही है। अभी दो एसआई सिक पर है। सोमवार से मंडी भी खुल जाएगी। कार्रवाई में तेजी लाई जाएगी।
- मोहन भरावत, प्रभारी यातायात थाना नीमच।