28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Exclusive : कोरोना रोकथाम के डोर-टू-डोर सर्वे में नर्स कर रही ईसाई धर्म का प्रचार

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने नर्स को ईसाई धर्म का प्रचार करते रंगेहाथों पकड़ा..वीडियो भी बनाया..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 22 May 2021, 6:24 PM IST

dharam_new.png

रतलाम. रतलाम (ratlam) जिले में कोरोना महामारी (covid-19) की रोकथाम और मरीजों (corona patients) की पहचान करने के लिए जिले भर में डोर टू डोर सर्वे (door to door survey) किया जा रहा है। इस सर्वे में घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों से कोरोना वैक्सीनेशन (corana vaccination), किसी तरह की बीमारी होने आदि संबंधी जानकारी जुटा रही है। लेकिन इस सर्वे की आड़ में एक नर्स (nurse) पर ईसाई धर्म (Christianity) का प्रचार करने का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद बीएमओ ने नर्स को हटा दिया है। नर्स रेपिड रिस्पॉस टीम की सदस्य थी। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने नर्स का एक वीडियो भी बनाया है।

देखें वीडियो-

डोर-टू-डोर सर्वे की आड़ में ईसाई धर्म का प्रचार
डोर-टू-डोर सर्वे की आड़ में ईसाई धर्म के प्रचार किए जाने का ये मामला रतलाम जिले के बाजना का है। बता दें कि बाजना आदिवासी क्षेत्र में आता है और यहां पहले भी भोले भाले आदिवासियों को धर्मांतरण के लिए उकसाने के मामले सामने आते रहे हैं। जिस नर्स पर सर्वे की आड़ में ईसाई धर्म का प्रचार करने का आरोप है उसका नाम संध्या तिवारी है और ये भी बताया जा रहा है कि नर्स पहले ही अपना धर्मांतरण करा चुकी है। जिस वक्त हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने नर्स को ईसाई धर्म का प्रचार करते हुए पकड़ा वो एक घर के दरवाजे पर खड़ी होकर धर्म विशेष के पर्चे पर लिखकर घरवालों को कुछ समझा रही थी। तभी हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और उसका वीडियो भी बनाया।

ये भी पढ़ें- वैक्सीन का बहिष्कार : एकजुट हुआ गांव, बोला- 'जब तक पानी नहीं तब तक वैक्सीन नहीं'

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बनाया वीडियो
वीडियो में नर्स संध्या तिवारी एक घर के दरवाजे पर खड़ी हुई नजर आ रही हैं। वो घरवालों को एक पर्चे पर कुछ समझा रही थी तभी हिंदू संगठन के कार्यकर्ता वहां पहुंचे और नर्स से पर्चा ले लिया। जिस पर कि ईसाई धर्म के बारे में लिखा हुआ था और इसी पर्चे पर नर्स दवाओं के बारे में जानकारी वगैरह लिखकर लोगों को घर-घर जाकर बांट रही थी। जब हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने नर्स से ईसाई धर्म का प्रचार करने के बारे में कहा तो नर्स पहले तो इससे इंकार करती रही लेकिन जब उसे लगा कि वो फंसने वाली है तो फिर वहां से रवाना हो गई। बाद में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मामले की जानकारी विभाग के अधिकारियों को दी जिसके बाद बीएमओ ने नर्स को हटा दिया है।

देखें वीडियो-