5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका ग्लोबल फेस्ट के तहत पांचवे दिन शहर में मना फाग उत्सव, देखें VIDEO

पत्रिका ग्लोबल फेस्ट के तहत शुक्रवार को शहर में फाग उत्सव मनाया गया। इस दौरान शहर के शास्त्री नगर स्थित मंदिर के साथ ही टाटा नगर की गली नंबर 1 में फागोत्सव मना जिसमें महिला मंडल ने जोरदार भजनों की प्रस्तुति दी।

2 min read
Google source verification
patrika Global Fest Fag Festival in ratlam

patrika Global Fest Fag Festival in ratlam,patrika Global Fest Fag Festival in ratlam

रतलाम. पत्रिका ग्लोबल फेस्ट के तहत शुक्रवार को शहर में फाग उत्सव मनाया गया। इस दौरान शहर के शास्त्री नगर स्थित मंदिर के साथ ही टाटा नगर की गली नंबर 1 में फागोत्सव मना जिसमें महिला मंडल ने जोरदार भजनों की प्रस्तुति दी। फाग के भजनों के साथ महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाने के साथ ही फूल भी उड़ाए।

शास्त्री नगर में आयोजित फाग उत्सव के दौरान उषा काश्यप भजन मंडल के द्वारा भगवान शिव के भजनों की प्रस्तुति दी। इसमें मुख्य रूप से ये शिव शंकर कैलाश पति, त्रिलोकी नाथ ये शक्ति तेरी......., होली आई रे कन्हैया रंग बसरे सुना दे जरा बांसुरी जैसे शानदार भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान मंडल की उषा काश्यप, नीता खन्ना, चंदा पंवार, नीतू डागा, रीतू बैरागी, शोभा उपाध्याय, सुधा मालवीय सहित अन्य महिलाएं शामिल रही।

फाग उत्सव

टाटा नगर में राखी व्यास के घर आयोजित फाग उत्सव के दौरान राखी के साथ ही बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रही। इनमें माया सोनी, जया सोमानी, गुड्डी कुमावत, आभा जैन, जानीबाई पांचाल, पुष्पा लोढ़ा, शानू सोमानी, अमिता सोनी, राजकुमारी सोनी, पुष्पा चंदावला, किरण सहित क्षेत्र की अन्य महिलाएं शामिल रही।

आज होगी किसान गोष्ठी

पत्रिका ग्लोबल फेस्ट के तहत शनिवार को छठे दिन किसान गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें किसानों की समस्याओं के साथ सरकार की नीतियों को लेकर उसमें क्या बदलाव किए जा सकते है जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके, इसके अतिरिक्त विभिन्न मुद्दों पर उनसे चर्चा की जाएगी। उक्त आयोजन शहर के समीपस्थ ग्राम करमदी में दोपहर 1 बजे किया जाएगा।

Patrika a.com/upload/2021/03/12/ratlam_latest_news_1_6742453-m.jpg">
IMAGE CREDIT: patrika