
post office news
रतलाम। रतलाम सहित देशभर में आठ दिन से बैंकों की पासबुक, एटीएम कार्ड, पासपोर्ट, आधारकार्ड, स्पीडपोस्ट से लेकर रजिस्ट्री वाली डाक का वितरण बंद हो गया है। इसके चलते आमजन परेशान हो रहा है। सरकार को इस बारे में जानकारी है, लेकिन वो हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है।
ग्रामीण डाक कर्मचारियों की हड़ताल ने सरकारी विभागों की नींद उड़ा दी हैं। जिले सहित बाहर की बैंक से लेकर शिक्षा विभाग व अन्य सरकारी कार्यालयों की अनेक डाक को बंटने का इंतजार है। इस समय जिला मुख्यालय पर करीब 10 हजार से अधिक डाक एकत्रित हो गई है। इनमें चेकबुक, एटीएम, पासपोर्ट, पैनकार्ड आदि है। विभाग ने हड़ताल के आठ दिन होने के बाद भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है।
इन विभाग का होता कार्य डाक से
जिले में स्टैट बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक, रेलवे, आयकर, शिक्षा, पुलिस, आरटीओ सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों की पोस्ट डाक विभाग से आती है। इस समय सबसे अधिक जो डाक आई हुई है वो चेकबुक से लेकर पैनकार्ड व एटीएम है। विभाग के अनुसार ये स्पीड पोस्ट से आती है, लेकिन इनको वितरीत नहीं किया जा रहा है, क्योंकि कर्मचारी हड़ताल पर है।
दिनभर चलती रही नारेबाजी
दिनभर हड़ताली कर्मचारियों ने नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारियों को एचएन जोशी, आईएल पुरोहित, करत राठौर आदि ने संबोधन दिया। इस दौरान सूर्यप्रतापसिंह मानसिंह मईड़ा, नाथूलाल मढ़वाल, प्रमिला तिवारी, भरतलाल राठौर, रतनलाल प्रजापत आदि ग्रामीण डाक सेवक उपस्थित थे। हड़ताल करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि हड़ताल के चलते बचत बैंक सहित अन्य वित्तिय सेवाओं पर इसका असर पड़ा है। जब तक कमलेशचंद्र समिति की रिपोर्ट को लागू नहीं कि या जाएगा, हड़ताल जारी रहेगी।
ये है फैक्ट फिगर रतलाम में
कुल अवितरीत डाक-10 हजार से कुछ अधिक
स्पीड पोस्ट-1500
रजिस्टर्ड डाक-700
पैनकार्ड की डाक-2000
चेकबुक- 900
एटीएम- 3000
आधारकार्ड- 2200
हमारी हड़ताल जारी रहेगी
गत वर्ष सरकार ने सितंबर में चर्चा करके दो माह में मांग मंजूर करने का भरोसा दिया था। सरकार ने भरोसा तोड़ा है। इसलिए जब तक मांग मंजूर न होगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हमारी हड़ताल से 10 हजार से अधिक डाक वितरीत नहीं हो पाई है।
- सज्जनलाल टांक, सचिव, अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ
Published on:
30 May 2018 02:49 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
