15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

kisan andolan- 8 जून को मंदसौर आ रहे ये बडे़ नेता, इधर राहुल गांधी की सभा के पहले चप्पे चप्पे पर पुलिस

kisan andolan- 8 जून को मंदसौर आ रहे ये बडे़ नेता, इधर राहुल गांधी की सभा के पहले चप्पे चप्पे पर पुलिस

2 min read
Google source verification
kisan andolan

Rahul Gandhi Sabha In Hindi News

रतलाम। मंदसौर में कुछ देर बाद होने वाली कांगे्रस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा के पहले रतलाम से लेकर नीमच तक चप्पे चप्पे पर पुलिस है। एक तरफ अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा में जाने के लिए सुबह से कांगे्रस कार्यकर्ता अलग-अलग गाडि़यों में निकल गए है वही पुलिस मंडी से लेकर सड़क तक कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए खड़ी है। इन सब के बीच 8 जून को मंदसौर जिले में एक और श्रद्धांजलि सभा होगी, जिसमे फिल्म अभिनेता से लेकर हिंदूवादी नेता व अटलबिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे अनेक लोग शामिल होंगे।

बता दे की आज 6 जून है। आज ही के दिन एक वर्ष पूर्व 2017 में मंदसौर में किसान आंदोलन के दौरान पुलिस और किसान आमने-सामने हुए थे। इसके बाद गोलियां चली थी व 6 किसान पुलिस की गोली से मारे गए थे। इसके बाद एक वर्ष पूर्ण होने पर कांगे्रस ने सभा का आयोजन किया है। मंदसौर जिले की लहसुन की सबसे बड़ी मंडी पिपलियामंडी में ये आयोजन हो रहा है। इसमे कांगे्रस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से लेकर प्रचार समिति के ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अनेक नेता साथ में रहेंगे।

8 जून को इनकी भी होगी सभा

राहुल गांधी की सभा के बाद मंदसौर जिले में 8 जून को दलोदा मंडी में फिर एक बड़ी सभा होगी। इसमे फिल्म अभिनेता व पूर्व सांसद शत्रुघन सिन्हा, पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा में अनेक पदों पर रहे यशवंत सिन्हा के साथ-साथ विहिप के अध्यक्ष रहे प्रवीण तोगडि़या शामिल होंगे। शाम 4 बजे किसान नेता कक्का जी की उपस्थिति में होने वाली इस सभा में दलोदा मंडी में किसानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। ये सभी नेता 8 जून को इंदौर पहुंचेंगे। यहां से ये सभी मंदसौर के दलोदा में आएंगे। यहां से सभा करके रात्रि विश्राम रतलाम में करेंगे।

हर जगह सिर्फ पुलिस

इन सब के बीच रतलाम के अंचलों से लेकर जावरा, माननखेड़ा, ढोढऱ, दलोदा तक जहां भी जाए सड़क पर सिर्फ चुलिस ही पुलिस का पहरा नजर आ रहा है। अंचलों में शहर पुलिस अधीक्षक विवेकसिंह चौहान के अलावा कलेक्टर रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक अमितसिंह सहित अन्य अधिकारी लगातार भ्रमण कर रहे है। इन सब के बीच सुबह से अनेक कार्यकर्ता मंदसौर के लिए निकल गए है।