1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rail Budget 2019 में इंदौर उज्जैन देवास भोपाल रतलाम सब को मिले करोड़ों रुपए

Rail Budget 2019 में इंदौर उज्जैन देवास भोपाल रतलाम सब को मिले करोड़ों रुपए

2 min read
Google source verification
budget 2019

rail budget 2019 latest hindi news

रतलाम। केंद्रीय बजट में रतलाम रेल मंडल से जुड़ी अनेक योजनाओं के लिए रुपए मंजूर किए गए है। इन योजनाओं में रतलाम महू खंडवा-अकोला रेल लाइन के आमान परिवर्तन से लेकर नागदा-उज्जैन रेल लाइन के आमान परिवर्तन की राशि शामिल है। इसमे बड़ी बात ये है कि इंदौर छोछा उदयपुर व इंदौर दाहोद रेल परियोजना के लिए 1-1 अरब रुपए की राशि मंजूर हुई है। मंडल को 2600 करोड़ रुपए से अधिक की राशि विभिन्न योजनाओं के लिए जारी की गई है। इंदौर, उज्जैन, देवास, भोपाल हर स्टेशन व रेलवे लाइन के लिए करोड़ों रुपए की राशि मंजूर हुई है।

मंडल रेल के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बजट में मंडल में चल रही विभिन्न योजनाओं के लिए राशि मंजूर की गई है। इससे जो कार्य चल रहे है उनको गति मिलेगी। इस राशि मंजूर होने से अब कार्य और तेज हो पाएंगे। मंजूर राशि में सबसे अधिक रुपए अंउरब्रिज व ओवर ब्रिज के लिए मंजूर किए गए है। रतलाम से मोरवानी जाने के दौरान सागोद के पूर्व आने वाले रेल फाटक को समाप्त करने का निर्णय लिया है। यहां अंडरब्रिज के लिए राशि पहली बार मंजूर हुई है। ग्रामीण लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। मंडल के नागदा, इंदौर, उज्जैन, देवास को भी अनेक कार्यो के लिए रुपए मंजूर किए गए है।

इन कार्यो के लिए मिले इतने करोड़ रुपए

- रतलाम महू खंडवा अकोला 3.55 करोड़ रुपए।
- नीमच चित्तौडग़ढ़ दोहरीकरण 139 करोड़ रुपए।
- नागदा उज्जैन दोहरीकरण 15 करोड़ रुपए।
- इंदौर देवास उज्जैन दोहरीकरण 75 करोड़ रु।
- नीमच रतलाम दोहरीकरण 955 करोड़ रुपए।
- रतलाम यार्ड रिमोडलिंग 10 करोड़ रुपए।
- बोरदी दाहोद रिप्लेसमेंट 2 करोड़ रुपए।
- मानव रहित रेल फाटक 250 करोड़ रुपए।
- मेघनगर आरओबी 334 करोड़ रुपए।
- उज्जैन भोपाल आरओबी 10 करोड़ रुपए।
- रतलाम गोधरा के बीच आरओबी 50 करोड़ रु
- चंदेरिया रतलाम अंडरब्रिज 2 करोड़ रुपए।
- उज्जैन भोपाल अंडरब्रिज 2 करोड़ रुपए।
- मंदसौर दलोदा ओवरब्रिज 436 लाख़ रुपए।
- हरियाखेड़ी महू अंडरब्रिज 1 करोड़ रुपए।
- पिपलिया मंदसौर ओवरब्रिज 4 करोड़ रुपए।
- मोरवानी रतलाम ओवरब्रिज 50 करोड़ रुपए।
- बेड़ावन्या नागदा अंडरब्रिज 50 लाख रुपए।
- नागदा उज्जैन ओवरब्रिज 50 लाख रुपए।
- देवास बरलाई ओवरब्रिज 2 करोड़ रुपए।
- बरलाई मांगििलयागांव ओवरब्रिज 50 करोड़
- लक्ष्मीबाई नगर ओवरब्रिज 2 करोड़ रुपए।
- उज्जैन भोपाल ओवरब्रिज 50 करोड़ रुपए।
- मंदसौर यार्ड में अंडरब्रिज 10 करोड़ रुपए।
- टाइप 2 क्वाटर रिप्लेसमेंट 1 करोड़ रुपए।
- उज्जैन भोपाल 1500 क्र्वाटर 86 करोड़ रुपए।
- इंदौर-झाबुआ,आलीराजपुर-दाहोद के लिए 100 करोड़ रुपए मंजूर।
- इंदौर-छोटा-उदयपुर रेल परियोजना के लिए 100 करोड़ रुपए मंजूर।