
रतलाम. आगामी 1 अक्टूबर को रेलवे की नई समय - सारणी लागू होगी। इसके पूर्व किस नई ट्रेन को शुरू करना, किस ट्रेन के फेरे बढ़ाना, किस ट्रेन का नया ठहराव करना जैसे मुद्दों पर इंडियन रेलवे टाइमटेबल कमेटी निर्णय कर चुकी है। इसमें जयपुर - हैदराबाद - जयपुर ट्रेन के रुट में बदलाव तो प्रस्तावित है ही इसके साथ - साथ 6 राजधानी ट्रेन जो बगैर रुके रतलाम से निकल जाती है, उनके 5 - 5 मिनट के ठहराव भी रतलाम में करने को मंजूर किया है। इसके अलावा इंदौर से जयपुर के बीच नई ट्रेन का प्रस्ताव भी शामिल है।
इनके स्टेशन में होगा बदलाव
दादर - भगत की कोठी, दादर - बीकानेर, दादर - भगत की कोठी (सुपरफास्ट), दादर - अजमेर, दादर - बीकानेर, दादर - भुज, दादर - अहमदाबाद गुजरात मेल दादर - एकता नगर, दादर - पोरबन्दर ट्रेन को दादर के बजाए मुंबई के उपनगर जोगेश्वरी से चलाने का प्रस्ताव है।
मार्ग परिवर्तन होगा
- 12719/20 हैदराबाद जयपुर द्विसाप्ताहिक और 17019/20 हैदराबाद जयपुर साप्ताहिक को उज्जैन, फतेहाबाद - चन्द्रावती गंज, रतलाम होकर चलाने का प्रस्ताव है।
रतलाम में नए ठहराव
12431/32 तिरुवनंतपुरम निजामुद्दीन त्रिसाप्ताहिक राजधानी
22413/14 मडगांव निजामुद्दीन द्विसाप्ताहिक राजधानी
12908/07 बान्द्रा निजामुद्दीन द्विसाप्ताहिक महाराष्ट्र सम्पर्क क्रांति
इनका होगा विस्तार
12267/68 मुम्बई राजकोट दुरन्तो जामनगर तक
22939/40 बिलासपुर - हापा ओखा महुवा - ढोला भावनगर तक भावनगर - सोमनाथ वेरावल तक
कामाख्या - भगत की कोठी ग़ांधीधाम तक
बांद्रा टर्मिनस - पटना भागलपुर तक
नई ट्रेन को चलाने के प्रस्ताव
जिन नई ट्रेन को चलाने के प्रस्ताव दिए गए उनमें इन्दौर - जयपुर, उदयपुर सिटी - चित्तौडगढ़, वडोदरा - श्री माता वैष्णो देवी कटरा, वडोदरा - गोरखपुर, वडोदरा - हरिद्वार अहमदाबाद - साईं नगर शिर्डी, ग़ांधीधाम - अमृतसर ग़ांधीधाम - देहरादून, भावनगर - योगनगरी ऋषिकेश बोटाद - गांधीग्राम, भावनगर - साबरमती बोटाद - सुरेन्द्रनगर, उधना - भागलपुर उधना - दानापुर, उधना - वाराणसी, बान्द्रा टर्मिनस - सहारनपुर, बान्द्रा टर्मिनस - पूरी, वलसाड़ - तिरुपति बान्द्रा टर्मिनस - बाड़मेर, अहमदाबाद - रामेश्वरम वलसाड़/सूरत - सूबेदारगंज/छिंवकी, ओखा - नाहारलगुन, वलसाड़ - सूरत, भुज - साबरमती, पोरबन्दर - राजकोट वाया जेतलसर, मुम्बई - अहमदाबाद के बीच वन्देभारत एक्सप्रेस, मुम्बई नई दिल्ली के बीच क्लोन राजधानी, मुम्बई - दिल्ली वाया असरवा, अहमदाबाद, हिम्मतनगर, उदयपुर शामिल है।
प्रस्ताव पारित, अंतिम मंजूरी शेष
रेलवे की टाइम टेबल कमेटी की बैठक में रतलाम से गए अधिकारियों को कई मांग पत्र प्रस्ताव बनाकर दिए थे। सभी पारित कर लिए गए है। अब इनकी अंतिम मंजूरी रेल मंत्रालय से होना है, जिसके लिए चर्चा मंत्रालय में हो गई है।
- गुमान सिंह डामोर, रतलाम सांसद
Published on:
06 Aug 2023 05:51 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
