6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे अंडरब्रिज बना खतरनाक स्वीमिंग पूल

रेलवे अंडरब्रिज बना खतरनाक स्वीमिंग पूल
2 min read
Google source verification

रतलाम

image

Akram Khan

Sep 30, 2018

patrika

रेलवे अंडरब्रिज बना खतरनाक स्वीमिंग पूल

रतलाम। ग्राम लुहारी में रेलवे द्वारा अंडरब्रिज का निर्माण करवाया जा रहा हैं लेकिन डेम में बिना किसी बारिश के भी प्रतिदिन करीब डेढ़ से दो फिट पानी प्रतिदिन भर रहा हैं। जिससे लोगों को पटरी पार करने में काफी समस्या उठानी पड़ रही हैं। ब्रिज में भरे पानी में ग्रामीणों ने दो मोटर लगाकर पानी तोडऩे का काम किया जा रहा हैं, लेकिन इसके बाद भी डेम में प्रतिदिन पानी भर रहा हैं। जो लोगों के लिए समस्या बन रहा हैं। समस्या से निजात दिलाने के लिए ग्रामीणों ने कलेक्टर रुचिका चौहान को पत्र लिखकर मांग की हैं।
ग्राम लुहारी के उप सरपंच मनोहरलाल चौहान, हंसराज राठौर, सुरेश राठौर आदि ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम पत्र लिखा। बताया कि ग्राम में रेलवे लाइन लुहारी फाटक पर अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके अंदर एक से डेढ़ फीट पानी प्रतिदिन भरा रहता है। निर्माण कंपनी द्वारा इंजिन से पानी खाली करने के बावजूद भी डेढ़ मीटर पानी भरा रह जाता है। इसमें स्थायी पानी निकासी के लिए अंडरब्रिज से लगभग 600 फीट दूरी पर झाबरी नाला है। जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए ग्रामीणों ने सुझाव दिया कि अंडरब्रिज से झाबरी नाले तक 2 फीट वाली पाइप लाइन डाल दी जाए तो पानी निकासी का स्थायी हल हो जाएगा तथा रेलवे को डीजल व्यर्थ खर्च नही करना पड़ेगा। पत्र के माध्यम से मांग कि गई की अंडरब्रिज का निरीक्षण कर निर्माण कंपनी को पाइप लाइन डालने का आदेश दे अन्यथा ग्रामीणों की कोई भी जन-धन या पशुधन की हानि होती है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी रेल मंडल व निर्माण कंपनी की होगी।
------

24 घंटे में कंजरों पर कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन
आलोट. क्षेत्र के कई गांव कंजरों ंके आंतक से पीडि़त हंै। कंजर खुले आम किसानों से हफ्ता वसूली कर रहे हंै और उनकी मांग पूरी नहीं करने वाले किसानों पर गोली चला रहे हंै, जिससे ग्रामीण भयभीत हैं तथा पुलिस इन पर कोई अंकुश नहीं लगा पा रही है । किसानों पर गोली चलाने वाले कंजरों की 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो युवक कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। यह चेतावनी प्रदेश युवक कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष अजीत बौरासी ने कही। उन्होंने पुलिस को लिखे पत्र में कहा कि शुक्रवार शाम 7 बजे कछालिया गांव में ही कंजरों ने पहुंचकर किसानों से हफ्ता वसूली के लिए विवाद किया और बंदूक से फायर किया जिसमें निर्दोष महिला-पुरुष व बच्चों को छर्रे लगे हैं। यह घटना घोर निंदनीय है। उन्होंने किसानों को सुरक्षा प्रदान करने तथा कंजरो की अवांछनीय गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग प्रशासन से की है। उन्होंने कहा कि राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले लुटेरे अब तक नहीं पकड़े गए हैं और ऐसी अन्य वारदातें भी जारी हैं।