29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रतलाम में अमृत सागर तालाब झील संरक्षण योजना के इस काम में आई अड़चन

तीसरी बार गाद निकालने का टेंडर हुआ निरस्ततय दर से 66 प्रतिशत अधिक राशि आई

2 min read
Google source verification
 talab

talab

रतलाम. शहर के प्राचिन अमृत सागर तालाब झील संरक्षण योजना में चल रहे काम को झटका लगा है। लगातार तीसरी बार गाद निकालने का जारी किया गया टेडर को अधिक दर आने के चलते निरस्त कर दिया गया है। अब नगर निगम इसी माह चौथा टेंडर जारी करने की तैयारी करने जा रही है।

अमृत सागर झील संरक्षण योजना में कई काम होने है। इस समय तालाब में जलकुंभी निकालने का कार्य जारी है। जब जलकुंभी निकालने का टेंडर किया गया, उसी समय गाद निकालने का टेंडर भी हुआ था, लेकिन नगर निगम ने जो दर इस कार्य के लिए तय की है, उससे अधिक राशि का टेंडर हर बार आ रहा है। इसके चलते गाद निकालने का कार्य अब तक अमृत सागर झील संरक्षण योजना में नहीं हो पा रहा है। ऐसे में अब जब तीन बार टेंडर निरस्त हो गए है तो निगम चौथी बार टेंडर जारी करने जा रहा है।

इन कार्य को करना है


अमृत सागर झील संरक्षण योजना में एक तरफ जहां जलकुंभी निकालने के साथ - साथ गाद निकालने का कार्य करना है, वही दूसरी तरफ इस क्षेत्र में सौदर्यीकरण कार्य को भी करना है। इतना ही नहीं, अमृत सागर झील संरक्षण योजना में नगर निगम यहां के पूरे क्षेत्र को पिकनीक के उपयोगी भी बनाने की योजना बनाए हुए है। हालांकि इन सब में फिलहाल समय लगेगा, क्योंकि अब तक जलकुंभी निकालने का कार्य ही पूरा नहीं हुआ है व गाद निकालने का कार्य शुरू तक नहीं हो पाया है।

यह है निगम का तय बजट


नगर निगम ने गाद निकालने के लिए जो राशि तय की है उसके अनुसार तीसरी बार किए गए टेंडर में 66 प्रतिशत अधिक राशि का टेंडर आया। निगम ने 3.77 करोड़ रुपए मंजूर किए हुए है, जबकि जो टेंडर आया उसकी दर 5.77 करोड़ रुपए थी। ऐसे में ६६ प्रतिशत अधिक राशि का टेंडर आने से इसे निरस्त कर दिया गया व अब चौथी बार टेंडर इसी माह जारी करने की तैयारी की जा रही है।

बेहतर कार्य उद्देश्य


अमृत सागर झील संरक्षण योजना में बेहतर कार्य करना नगर निगम का उद्देश्य है। जलकुंभी निकालने का कार्य जारी है। गाद निकालने के लिए जो राशि तय है, उससे अधिक का टेंडर आया, इसलिए उसे निरस्त कर दिया गया है, जल्दी नया टेंडर जारी किया जाएगा।


- सोमनाथ झारिया, आयुक्त नगर निगम

IMAGE CREDIT: patrika