5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#Ratlam कलेक्टर पहुंचे निवेश क्षेत्र के छह गांव, मिलेगा स्थानीय को रोजगार VIDEO

औद्योगिक निवेश क्षेत्र में मिलेगा स्थानीय को रोजगार

2 min read
Google source verification
#Ratlam Collector reached six villages of investment area

#Ratlam Collector reached six villages of investment area

रतलाम. 1466 हेक्टेयर भूमि पर बनने वाले औद्योगिक निवेश क्षेत्र इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से न सिर्फ रतलाम बल्कि आसपास के जिलों को भी लाभ होगा। यह बात कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने संयुक्त रुप से ग्राम रामपुरिया तथा जुलवानिया में शुक्रवार को जाकर आदिवासी ग्रामीणों से चर्चा में कही है। इस दौरान उनको प्रस्तावित औद्योगिक निवेश क्षेत्र के तहत इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लाभ बताएं। दोनों अधिकारी उन सभी गांव में पहुंचे जहां पर औद्योगिक निवेश क्षेत्र बनना है।

इसलिए पड़ी इसकी जरुरत

असल में गुरुवार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशु राम निनामा अपने साथ प्रतिनिधिमंडल लेकर कलेक्टर के पास गए थे। इसमे इस बात पर चिंता प्रकट की गई थी कि औद्योगिक निवेश क्षेत्र में आदिवासियों की भूमि ली जा रही है। इस पर कलेक्टर ने कहा था कि पूरी योजना ६ गांव की शासकीय भूमि पर बन रही है। इसके अलावा इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। उद्योगों की स्थापना से स्थानीय आदिवासियों तथा अन्य व्यक्तियों को बड़ी संख्या में न केवल रोजगार मिलेगा बल्कि सड़क अस्पताल, पानी, बिजली जैसी अधोसंरचनात्मक सुविधाएं मिलेगी।

यह मिले थे गुरुवार को

जिला पंचायत के उपाध्यक्ष निनामा के साथ बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार, एसडीएम सैलाना मनीष जैन, एसडीएम संजीव पांडे, सैलाना - बाजना जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, बाजना क्षेत्र के राहुल चरपोटा, जलवानिया ग्राम के छोटू भाबर, ग्राम जामथुन के कचरू डाबी, ग्राम रामपुरिया के सोनू, पलसोडी के हरीश मुनिया, शिवगढ़ के दिनेश वसुनिया आदि उपस्थित थे।

यह भरोसा दिया कलेक्टर ने

- औद्योगिक कॉरिडोर में किसी की भी निजी भूमि नहीं ली जा रही।

- अधिकाधिक बंजर भूमि है इस भूमि का विकास होगा वहां पर उद्योग स्थापना के साथ पौधरोपण भी किया जाएगा।

- जिन लोगों की पट्टे की भूमि है वह भूमि भी उनके पास ही सुरक्षित रहेगी।

- धोलावाड़ सहित अन्य बांध सुरक्षित रहेंगे।