8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधी रात में मचा बवाल, छात्राओं ने घेरा डीन का बंगला, इस कारण फूटा गुस्सा

MP News: मेडिकल कॉलेज में दो दिनों से लगातार छात्राओं ने स्टूडेंट और इंटर्न को उबाल पर ला दिया। देर रात डीन बंगले से थाने तक आक्रोश का माहौल बन गया।
2 min read
Google source verification

रतलाम

•

image

Akash Dewani

•

Dec 12, 2025

female students protest in ratlam medical college (Patrika.com)

Students Protest:रतलाम के मेडिकल कॉलेज (ratlam medical college) कैंपस में मेडिकल छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई। पहला मामला बुधवार की रात करीब आठ से नौ बजे के बीच का है जबकि लगातार दूसरे दिन गुरुवार की शाम को भी एक अन्य मेडिकल छात्रा से छेड़छाड़ (eve teasing) की वारदात हो गई। इसके बाद मेडिकल स्टूडेंट और इंटर्न में आक्रोश फैल गया।

उन्होंने पहले डीन डॉॅ. अनिता मुथा से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की और बाद में औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने पहुंचकर अपनी बात रखी। थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने बताया डीन की तरफ से आवेदन मिला है। फरियादी को बुलाया गया है और इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। (MP News)

पुलिस चौकी के पास हुई छेड़छाड़

मेडिकल कॉलेज के इंटर्न प्रथम शर्मा ने बताया कि गुरुवार को कैंपस में ही पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर पैदल जा रही मेडिकल छात्रा के साथ छेड़छाड़ की वारदात हुई। पैदल जाने के दौरान अचानक ही एक बाइक सवार तेज गति से आया और छात्रा के पास पहुंचकर बाइक धीमी कर छेड़छाड़ कर भाग निकला।

यह जानकारी स्टूडेंट और इंटर्न को रात में ही पता चल गई थी। इसके बाद गुरुवार को डीन को इसकी सूचना दी और उनसे मुलाकात की। दिन में बैठक में होने के कारण हम वहीं मौजूद रहे और शाम को डीन की तरफ से हमें पत्र दिया जिसे लेकर चौकी पर गए और वहां से शाम को थाने पहुंचे।

दूसरे दिन भी हुई घटना

बुधवार की रात की घटना को लेकर छात्रों में आक्रोश था ही। इसी तरह की एक और घटना गुरुवार की शाम को दोबारा दूसरी मेडिकल छात्रा के साथ हो गई। इससे मेडिकल स्टूडेंट और इंटर्न का गुस्सा और भडक़ गया। शाम करीब छह बजे 50 से ज्यादा स्टूडेंट और इंटर्न औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने जा धमके। इनमें से अगुवाई करने वाले कुछ स्टूडेंट और इंटर्न ने टीआई सत्येंद्र रघुवंशी से मुलाकात कर उन्हें डीन का पत्र देकर कार्रवाई की मांग रखी। (MP News)

छात्राओं से छेड़छाड़ गंभीर मामला

मेडिकल कॉलेज परिसर में मेडिकल स्टूडेंट से छेड़छाड़़ गंभीर मामला है। हम सुरक्षा गार्ड की संख्या तो बढ़ा रहे हैं सीसीटीवी कैमरे भी बढ़ाएंगे। स्टूडेंट और इंटर्न को भी कहा गया कि वे ऐसे संदिग्ध लोगों पर नजर रखें। पुलिस में लिखित शिकायत दी गई है।- डॉ. अनिता मुथा, डीन, मेडिकल कॉलेज