6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रतलाम नगर निगम का कारनामा : पिता के मकान का नामांतरण मामा के नाम कर दिया

रतलाम नगर निगम का कारनामा : पिता के मकान का नामांतरण मामा के नाम कर दिया
2 min read
Google source verification
रतलाम नगर निगम का कारनामा : पिता के मकान का नामांतरण मामा के नाम कर दिया

रतलाम नगर निगम का कारनामा : पिता के मकान का नामांतरण मामा के नाम कर दिया

रतलाम। नगर निगम में आरटीआई लगाकर एक महिला द्वारा जब अपने मकान के नामांतरण की फाइलें मांगी तो अधिकारी चक्कर लगवाते रहे। मंगलवार को गांधीनगर निवासी महिला मेरियन वर्मा अधिकारियों के बुलाने पर निगम कार्यालय पहुंची। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पिताजी के मकान का नामांतरण मामा के नाम कर दिया गया है, इस संबंध में सभी को जानकारी के बाद भी सुधार कर सही नहीं किया जा रहा।
नगर निगम पहुंची महिला मेरियन वर्मा का कहना है कि नगर निगम के अधिकारियों से आरटीआई में डेढ़-दो माह से फाइल मांगी जा रही हैं, लेकिन जानकारी नहीं दे रहे हैंं। कमिश्रर से मिलने नहीं देते। हमारे नाम के मकान का नामांतरण किसी और के नाम कर दिया है। मैं गांधीनगर निवासी हूं। मकान नानाजी के नाम से था, जिन्होंने आधा मकान मेरे पिताजी ओटी ऑल्डनस को बेचा जो उनके नाम से था। इसका हम सम्पत्तिकर भी भरते आ रहे है, और उसकी रसीदें भी है, लेकिन नगर निगम के कर्मचारी कह रहे है कि फाइल नहीं मिल रही है, जबकि क्षेत्रिय पार्षद भी जानते है कि किसका मकान है। महिला ने बताया कि अक्टूबर 2018 में एनओसी के लिए आवेदन दिया था, तभी से मुझे यहां- वहां भटकाया जा रहा है। सूचना अधिकार में भी जानकारी नहीं दे रहे हैं।
जमा करा रहे जल कर और सम्पत्तिकर
महिला ने बताया कि हमारा सम्पत्तिकर 2019 तक जमा है। जलकर भी जमा कराते आ रहे हैं। पुराना मकान नंबर 4 था, अब 7 है। फाइलें अब तक नहीं दी, नगर निगम की व्यवस्था से ऐसे ही हर दिन परेशान होना पड़ रहा है।
फाइलें नहीं मिल रही, कोई जवाब नहीं देता
महिला ने बताया कि मैं सुबह से आई हूं, पूछा तो कहा की आपकी दोनों फाइलें उपर चली गई है। ऊपर गई तो बोल रहे है कि आपकी कोई फाइलें नहीं आई है। दोपहर १२ बजे से यहां बैठी हूं, तो फाइलों की फोटो कॉपी हो रही है। एक फाइल मिल नहीं रही है उसे ढूंढ रहे हैं। जबकि मंैने दो माह पहले से कागज मांगे थे, अब तक नहीं दे रहे हैं। नामांतरण मेरे मामाजी के नाम से कर दिया है, जिसकी मुझे जानकारी तक नहीं दी है। मैं जब नामांतरण कराने आई तो इनका कहना है कि मकान
किसी और के नाम है, आपको मुकदमा लडऩा पड़ेगा।
मामले की जानकारी नहीं
मुझे मामले की जानकारी नहीं है, कुछ दिनों से स्वास्थ्य कारणों के चलते अवकाश पर हंू
- विकास यादव, उपायुक्त नगर निगम रतलाम