5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चेहल्लुम से पहले हुसैन टेकरी पर लॉज-होटल की तलाशी

चेहल्लुम से पहले हुसैन टेकरी पर लॉज-होटल की तलाशी
2 min read
Google source verification

रतलाम

image

Akram Khan

Oct 19, 2018

patrika

चेहल्लुम से पहले हुसैन टेकरी पर लॉज-होटल की तलाशी

रतलाम। (जावरा) विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हुसैन टैकरी शरीफ पर आगामी २० अक्टूबर से प्रारंभ हो रहे चेहल्लुम को लेकर पिछले दिनों जिला कलेक्टर रूचिका चौहान और एसपी गौरव तिवारी ने लॉ व आर्डर बनाए रखने तथा चेहल्लुम के दौरान आने वाले जायरीनों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसको लेकर विभिन्न दिशा निर्देश दिए थे।

जिनका पालन करवाने के लिए गुरुवार को सीएसपी आशुतोष बागरी तथा पुलिस बल हुसैन टैकरी पहुंचा। जहां सीएसपी ने हुसैन टैकरी के स्लम एरियें के साथ ही चूल क्षैत्र, पड़ाव स्थल पर हुसैन टैकरी प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। वहीं रात में हुसैन टैकरी पर संचालित सभी लॉज व होटल का निरीक्षण तथा जांच की। ओद्योगिक क्षैत्र थाना प्रभारी दुष्यंत जोशी ने पुलिसकर्मियों तथा आरपीएफ के जवानों के साथ सभी होटल व लॉज के संचालकों से लेकर वहां ठहरे लोगों से पुछताछ करते हुए होटल संचालकों को दिशा निर्देश दिए। साथ ही किसी भी जायरीन को बिना आई डी कार्ड के ठहरने नहीं देने के निर्देश दिए।

पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
जावरा। विजयादशमी पर्व पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा पथ संचलन निकाला तथा दशहरे पर्व पर शंाति व्यवस्था कायम करने के उद्देश्य से पुलिस ने पैदल फ्लेग मार्च किया। शहर थाना प्रभारी श्यामचन्द्र शर्मा के नेत़ृत्व में पुलिस जवानों, आरपीएफ जवानों तथा कमांडों दल का मार्च प्रारंभ हुआ। जो पंथ संचलन के पूरे रूट के साथ ही शहर के अन्य प्रमुख मार्गो से निकला। वहीं आज विजया दशमी के पर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा स्वयं सेवको का पथ संचलन निकाला। प्रचार प्रमुख उमेश शर्मा ने बताया कि नगर के स्वयंसेवको का पथ संचलन महात्मा गांधी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मैदान से निकला। जो नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरा। शुक्रवार को प्रात:काल 8.30 बजे सभी का एकत्रीकरण होने के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इसमें प्रतीकात्मक शस्त्र पूजन भी किया। आरएसएस के क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख जितेन्द्र के बौद्धिक संबोधन के बाद घोष की धून पर पथ संचलन प्रारंभ हुआ।

सीमाओं पर सख्ती, शहर के भीतर सीजन में लग रहा जाम
जावरा। चुनावी आचार संहिता लगने के साथ ही पुलिस ने भी शहर के साथ ही आसपास के ग्रामीण अंचलों से आने वाले वाहनों पर आचार संहिता का डंडा चलाना प्रारंभ कर दिया हैं। पुलिस अब तक लगभग एक हजार से अधिक चालानी कार्रवाई कर चुकी हैं। पुलिस और यातायात के जवान शहर की तमाम सीमाओं के साथ ही शहर के चुंनिंदा चौराहों पर खड़े रहकर दिन भी चालानी कार्रवाई करते हैं। चालानी कार्रवाई में पुलिस और यातायात पुलिस मस्त हैं कि उन्हें त्यौहारी सीजन में शहर के लगने वाले जाम से कोई सरोकार नहीं हैं। शहर के सभी प्रमुख बाजारों में दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती हैं। शहर के प्रमुख घंटाघर चौराहे पर नवमी के दिन निकलने वाले वाड़ी विसर्जन चल समारोह के दौरान दर्जनों बाद जाम की स्थिति बनी, लेकिन इस स्थिति से निपटने के लिए कोई भी यातायात जवान मौजुद नहीं था। जब जाम की स्थिति ज्यादा बनी तो सर्राफा चौकी पर पदस्थ जवान मनीष यादव ने मोर्चा संभाला और जाम को क्लीयर किया। कमोबेश यही स्थिति रतलामी गेट, कमानी गेट, भडभुंजा चौक जैसे स्थानों पर दिन भर रहती हैं, लेकिन शहर के इन स्थानों पर एक भी यातायात जवान मौजूद नहीं रहता हैं।