
परंपरा अनुसार धधकते अंगारों पर चली आस्था
रतलाम। (आलोट) नौ दिनी चले दुर्गोत्सव के अंतिम दिन लगभग सभी सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समितियों द्वारा माताजी के पांडालों में विशेष गरबा का आयोजन किए। इसके साथ ही हवन-पूजन हुए। माता की प्रतिमाओं के विसर्जन का सामूहिक चल समारोह शनिवार को निकाला जाएगा।
इधर माताजी मंदिरों पर ज्वारा, ज्योत विसर्जन एवं अन्य धार्मिक आयोजन हुए। श्री रामसिंग दरबार स्थल परिसर में स्थित ***** माताजी मंदिर पर सुबह भगवान सत्यनारायण की कथा के बाद ज्वारा विसर्जन किया। इसके बाद यहॉ परम्परानुसार चूल का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रध्दालु धधकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर माता के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की । इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे । इसी प्रकार मॉ दक्षिणेश्वरी मंदिर पर भी ज्वारा,ज्योत विसर्जन का आयोजन हुआ । नगर में विभिन्न इलाकों में परम्परा अनुसार विजयादशमी पर दोपहर में वाडी निकाली गई।
पुलिस ने भी किया शस्त्र पूजन
जावरा. अच्छाई पर बुराई की जीत के पर्व में विजया दशमी के अवसर पर समाज मैं व्याप्त अपराधों पर अंकुश लगाने वाले नगर के दोनों पुलिस थानों पर थाना प्रभारियों व पुलिसकर्मियों ने दशहरा पर्व के अवसर पर अपने शस्त्रों तथा संसाधनों का विधि विधान से पूजन किया। शुक्रवार को दोपहर में शहर थाना पर थाना प्रभारी श्यामचन्द्र शर्मा ने समस्त दल बल के साथ बैठकर शस्त्रों के साथ वाहनों आदि भी पूजन किया।
ओद्योगिक क्षैत्र थाना पर भी थाना प्रभारी दुष्यंत जोशी ने सहकर्मियों के साथ वाहनों तथा शस्त्रों का पूजन किया। वहीं अनुविभाग के पिपलौदा, कालुखेड़ा, रिंगनोद तथा बड़ावदा थानों पर भी थाना प्रभारियों तथा पुलिसकर्मीयों ने शस्त्र पूजन किया। वहीं उपजैल जावरा पर जैलर सुरेश गौयल ने भी जैल कर्मियों के साथ शस्त्र पूजन किया।
वही आलोट विकासखंड के ग्राम खारुआकला में शुक्रवार को विजय तथा शौर्य के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर पुलिस चौकी में शस्त्र पूजन किया गया। प्रभारी आशीष पाल एसआई दुलेसिंह डामोर, आरक्षक हुकमसिंह चौहान, ओमप्रकाश माली, बीएल रावत सहित चौकी स्टॉप ने उपस्थित होकर शस्त्र पूजा कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
--------------------
बिना धार की तलवार से परम्परा का निर्वहन
जावरा. चुनावी आचार संहिता के बीच शुक्रवार को बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व दशहरा नगर में धूमधाम से मनाया गया। नगर में मुख्य रुप से तीन अलग अलग स्थानों पर रावण दहन का कार्यक्रम हुआ। इसमें इकबाल गंज स्थित मेला मैदान पर रावण के साथ कुंभकर्ण में मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। वहीं चौपाटी स्थित त्रिमूर्ति स्कूल प्रांगण के साथ सेजावता में रावण के पुतलों का दहन किया गया। दहन से पूर्व सांकेतिक लंका में डिजीटल आतीशबाजी देखने को मिली। वहीं तीनों स्थानों पर राजपूत समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले समाजजनों ने बिना धार की तलवार से रावण के पूतलों पर वार कर परम्परा का निर्वाह किया। चौपाटी पर रावण दहन के साथ स्कूली बच्चों के सांस्कृति कार्यक्रम तथा सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले समाजसेवियों के साथ शहर के युवाओं और युवतियों का सम्मान किया गया।
Updated on:
20 Oct 2018 05:31 pm
Published on:
20 Oct 2018 05:31 pm
