
ratlam news
भक्तिकालीन संत और समाज सुधारक संत रविदास की जयंती शनिवार को शहर में धूमधाम से मनाई गई। करमदी रोड रविदास चौक पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय व नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा के आतिथ्य में आरती के बाद कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसका पुष्पवर्षा कर चौराहों पर स्वागत किया गया।
संतश्री के गाये भजन गूंज
संत रविदास की जयंती संत शिरोमणि रविदास जन्मोत्सव समिति एवं रविदास समाज की ओर से निकाली गई यात्रा में बैंड बाजों के पीछे कलश उठाए बालिका और युवतियां चल रही थी, आकर्षक रथ में संतश्री की तस्वीर शोभायामान होकर पीछे झांकी में संतश्री के गाये भजन गूंज रहे थे। प्रमुख मार्गो से होते हुए यात्रा कालिका माता मंदिर पहुंचकर संत संगोष्ठी के रूप में विसर्जित हो गई।
आयोजन में ये रहे उपस्थित
अध्यक्षता उद्योगपति लक्ष्मीनारायण सोलंकी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, आयोजन समिति अध्यक्ष विक्रम वाघेला उपस्थित थे। अतिथि स्वागत कार्यकारी अध्यक्ष प्रभु सोलंकी, गोविंद राम दंडिग़, राकेश झडगमा, भरत लिंबोडिया, अंबाराम बोस कैलाश राठौड़, रतनलाल लिंबोडिया आदि ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाजजन एकत्रित थे। संचालन हरिराम जाटव ने किया।
चल समारोह किया स्वागत...
चल समारोह का राजपूत समाज की ओर से मेहंदीकुई बालाजी मंदिर पर स्वागत किया। इस मौके पर राजेंद्रसिंह गोयल, विजयसिंह चौहान, महेंद्र सिंह राठौड़, विशाल सिंह चावड़ा, दिलीप सिंह सोनगरा, महेंद्र सिंह चौहान आदि समाजजन उपस्थित थे। इसी प्रकार संत रविदास चौक पर जोएब आरिफ, हितेश पैमाल, इक्का बेलूत, विनोद राठौड़, समरथ पाटीदार, विक्रम चौहान आदि ने स्वागत किया।
Published on:
24 Feb 2024 10:22 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
