
congress
रतलाम। लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम 23 मई 2019 को आए। एनडीए व भाजपा की जीत के बाद से यूपीए व कांग्रेस में लगातार पराजय के कारणों की समीक्षा हो रही है। इन सब के बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व यूपीए सरकार में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के समय केबीनेट मंत्री रहे झाबुआ से कांग्रेस के पराजीत प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने बड़ी बात बोल दी है। उन्होने एक बड़ा खुलासा बुधवार को करते हुए कहा उनको चुनाव हराने के लिए कहां से फोन गए, इस बात का पता उनको चल गया है।
भूरिया गुरुवार को रतलाम ग्रामीण के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक लेने आए थे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद मिश्रा, ग्रामीण अध्यक्ष राजेश भरावा सहित ब्लॉक कांग्र्रेस के पदाधिकारियों के बीच भूरिया ने करीब 30 मिनट गुजारे। इस दौरान उन्होने कहा की हम सभी ने काफी मेहनत की। कुछ लोग वोट दिला पाए, कुछ इसमे असफल रहे। हम इस बात की जांच करेंगे किसने कितनी मेहनत की। बीच में जब कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बोलने का प्रयास किया तो भूरिया ने उनको ये बोलकर चुप करवा दिया की सभी से एक-एक करके बात करेंगे। अभी जो कहा जा रहा उसको सुना जाए।
बाद में बोले मीडिया से बड़ी बात
बाद में मीडिया से चर्चा करते हुए भूरिया ने कहा भाजपा ने झुठ बोलकर चुनाव जीता है। उन्होने कहा की किसानों को कांग्रेस सरकार ने कर्ज माफ नहीं किया, जबकि हर कोई जानता है की किसान का कर्ज माफ हुआ है। इतना ही नहीं भूरियां यहां तक नहीं रुके, वे बोले उनको चुनाव हराने के लिए बैंक से फोन गए। ये बोला गया की जो योजना चल रही है, वो भूरिया के जीतने से बंद हो जाएगी। भाजपा के लोगों ने रुपए भी बांटे। लोगों को खरीदा गया।
इसके पूर्व कार्यकर्ताओं से कहा की जो लोग भाजपा के पास गए है, अब वो परेशान हो मदद के लिए आए तो उनकी मदद मत करना। उनको परेशान होने दो। पराजय के कारणों की हरस्तर पर समीक्षा हो रही है। पार्टी ने आदेश दिया व उपचुनाव हुए तो वे चुनाव लडे़ंगे।
Published on:
29 May 2019 04:37 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
