
shukra grah ka rashi parivartan news
रतलाम। शुक्र को भारतीय ज्योतिष में सौदर्य के साथ-साथ सुख का कारक माना जाता हैं। सिंह राशि से अब ये बुध की राशि कन्या में आ गया है। शुक्र को आचार्य रावण का गुरु होने के साथ-साथ वृष व तुला राशि का स्वामी होने का अधिकार है। १ सितंबर तक शुक्र कन्या राशि में व इसके बाद तुला राशि में जाएंगे। इससे अनेक राशि में बड़ा असर होगा। ये बात मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने रतलाम के इंद्रा नगर में कही। वे भक्तों को शुक्र के राशि परिवर्तन से होने वाले असर के बारे में बता रहे थे।
मेष राशि में असर
मेष जातकों के लिये शुक्र कन्या राशि में नीच के माने जाते हैं, इसलिये यह समय आपके लिये नकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। विशेषकर सेहत के मामले में आपको थोड़ा अधिक सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। विवाह से इतर संबंध बनाने से बचें, मुसीबत में पड़ सकते हैं।
वृष राशि में असर
आपकी राशि से शुक्र नीच के होकर पंचम स्थान में दाखिल हो रहे हैं। संतान, शिक्षा व प्रेम संबंधों के मामले में यह समय चिंतिंत करने वाला रह सकता है। कला व मनोरंजन क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिये कुछ समय तक समय सौभाग्यशाली रहने के भी आसार हैं।
मिथुन राशि में असर
मिथुन राशि से शुक्र के नीचे के होकर चौथे भाव में गोचर करेंगें। आपके लिये रोमांटिक जीवन में यह समय परेशानियां लेकर आ सकता है। इस समय आपको मानसिक तनाव से भी गुजरना पड़ सकता है।
कर्क राशि में असर
कर्क राशि वालों के लिये शुक्र का परिवर्तन पराक्रम स्थान में हो रहा है। इस समय निकटत्तम संबंधियों के साथ वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं विशेषकर छोटी बहन से दूरियां बढऩे के आसार हैं।
सिंह राशि में असर
आपकी राशि से दूसरे भाव में शुक्र का प्रवेश हो रहा है। धन भाव में नीच शुक्र आपके लिये धन हानि के संकेत कर रहे हैं। व्यवसायी जातकों के लिये यह समय मंदी का हो सकता है।
कन्या राशि में असर
शुक्र का परिवर्तन आपकी ही राशि में हो रहा है। इस समय आपके विचारों में नकारात्मकता हावि रह सकती है। बेहतर रहेगा किसी महत्वपूर्ण निर्णय को फिलहाल न लें।
तुला राशि में असर
नीच राशि के होकर शुक्र आपकी राशि से 12वें स्थान में आ रहे हैं। इस समय आपके जहऩ में नये-नये विचार उत्पन्न हो सकते हैं। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये यह समय काफी अच्छा कहा जा सकता है।
वृश्चिक राशि में असर
आपकी राशि से शुक्र का परिवर्तन लाभ स्थान में हो रहा है। लाभ स्थान में नीच शुक्र धन लाभ मिलने का ईशारा तो कर रहे हैं। लेकिन इसके भी प्रबल संकेत हैं कि आप मौजमस्ती में धन लुटायें।
धनु राशि में असर
धनु जातकों के लिये शुक्र दसवें स्थान में नीच के होकर गोचर करेंगें। रोमांटिक जीवन में यह समय परेशानियों वाला रहने के आसार हैं।
मकर राशि में असर
आपकी राशि से शक्र भाग्य स्थान में नीच के होकर गोचर कर रहें हैं। इस समय आपको संयंम, धैर्य और विवेक से काम लेने की सख्त आवश्यकता रहेगी। दरअसल आपकी प्रवृति इस समय झगड़ालू होने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में आप किसी से उलझ सकते हैं।
कुंभ राशि में असर
आपकी राशि से अष्टम भाव में नीच राशि के शुक्रका गोचर करना दुर्भाग्य के संकेत कर रहा है। यह समय आपके लिये काफी चुनौतिपूर्ण भी हो सकता है। यात्रा के दौरान सावधान रहें, यदि वाहन स्वयं चला रहे हों तो विशेष रूप से सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
मीन राशि में असर
सप्तम भाव में नीच के शुक्र का आना आपके लिये दांपत्य जीवन में असंतुष्टि का कारण हो सकता है। अविवाहित प्रेमी जातकों के लिये भी यह समय अच्छा नहीं रहने के आसार हैं।
Published on:
02 Aug 2018 10:50 am
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
