26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surya Grahan 2018 सूर्य ग्रहण 2018 – ये होगा राशियों पर असर

ये ग्रहण भारत में न दिखने के बाद भी राशियों पर असर डालेगा, क्योकि सूर्य का प्रभाव आकाशगंगा में हर वक्त रहता है।

5 min read
Google source verification
Surya Grahan 2018 dates and time Latest News in Hindi

Surya Grahan 2018

रतलाम। आगामी 16 फरवरी को वर्ष 2018 का पहला सूर्यग्रहण लगेगा। सूर्य और चंद्र ग्रहण दोनों ही शुभ कार्यों के लिये अशुभ माने जाते हैं। पहला सूर्यग्रहण हालांकि भारत में दिखाई नहीं देगा। जिस कारण यह बड़े स्तर पर भारतीयों को प्रभावित नहीं करेगा। लेकिन 16 फरवरी को ग्रहण के कारण सूर्य की दशा व अन्य ग्रहों की स्थिति विभिन्न राशियों को जरूर प्रभावित करेगी। ये ग्रहण भारत में न दिखने के बाद भी राशियों पर असर डालेगा, क्योकि सूर्य का प्रभाव आकाशगंगा में हर वक्त रहता है। केरल की प्रसिद्ध तंडी ज्योतिष परंपरा के ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने बताया की आकाशगंगा में स्थित सूर्य भारत में ग्रहण नहीं दिखने के बाद भी बड़ा असर करेगा।

मेष राशि पर असर

मेष राशि का स्वामी मंगल हैं सूर्य ग्रहण १६ फरवरी को राशि से ग्यारहवें भाव में लग रहा है जो इस राशि के लिए लाभ का स्थान है। व्यावसायिक तौर पर थोड़ा अधिक सतर्क रहने की जरुरत हैं। वे लोग जिनकी राशि में सूर्य पीडि़त हो साथ में गोचर कर रहे बुध व शुक्र पर पड़ेगा। इसलिये बेहतर रहेगा, धन निवेश करने या फिर किसी नये काम या परियोजना की शुरुआत इस दिन न करें विशेषकर ग्रहण काल में करने से अवश्य बचें।

वृषभ राशि पर असर

वृषभ राशि का स्वामी शुक्र हैं। ग्रहण के दिन सूर्य इस राशि से दसवें स्थान यानि कर्म भाव में होंगें। एेसे में इस समय सफलता पाने के लिये थोड़े अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगे। यदि आप नया कार्य शुरु करने का विचार कर रहे हैं तो उसमें अपने से बड़ों की सलाह जरूर लें, क्योंकि ग्रहण के कारण आपके कार्यों में बाधाएं आएगी।

मिथुन राशि पर असर

मिथुन राशि का स्वामी बुध भाग्य स्थान में सूर्य के साथ ही विचरण कर रहे हैं।एेसे में इस राशि के लोग अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बेवजह किसी से बहस न करें अन्यथा इसका अशुभ प्रभाव आपके जीवन पर पड़ सकता है। भाग्य के भरोसे तो बिल्कुल न बैठें इस समय आपको जो हासिल होना है, वह केवल आपकी मेहनत व प्रतिभा के बल पर ही मिलेगा।

कर्क राशि पर असर

कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा हैं जो कि ग्रहण के दिन सूर्य के साथ ही गोचर कर रहा है। अष्टम भाव में सूर्य ग्रहण के कारण पिता की सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित होना पडेग़ा। इसके अलावा आर्थिक रूप से इस राशि के लोगो को परेशान होना पडेग़ा। इस राशि के लिये सलाह है कि इस दिन किसी नई परियोजना में निवेश करने, किसी को कर्ज देने या लेने से बचें।

सिंह राशि पर असर

सिंह राशि स्वामी सूर्य स्वयं इस ग्रहण में पीडि़त हैं। ग्रहण इस राशि से सप्तम भाव में लग रहा है। दांपत्य जीवन में में संभलने की जरुरत रहेगी। साथी के साथ मनमुटाव बढऩे के आसार हैं। संभव है आपको मानसिक व शारीरिक तौर पर कुछ परेशानियों का आपको सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के लोग इस दिन धैर्य से काम लें व जितना हो सके प्रात: काल सूर्य देव की आराधना व मंत्रों का जाप करें।

कन्या राशि पर असर

कन्या राशि का स्वामी बुध छठे स्थान में सूर्य के साथ गोचर कर रहा है। इस राशि के लोगों को सूर्य के प्रभाव से अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। व्यवसायी जातक प्रतिद्वंदियों से सचेत रहने की जरुरत है। विशेषकर व्यावसायिक साझेदार के साथ किसी भी प्रकार का वाद-विवाद न करें अन्यथा परेशानी बढ़ सकती हैं।

तुला राशि पर असर

तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रहण के दिन राशि से पंचम भाव में सूर्य के साथ ही गोचररत हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा। उन पर अधिक ध्यान देने की जरुरत होगी। माता-पिता भी बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंतित होंगे। प्रेमी जातकों के बीच भी मनमुटाव होगा। इस राशि के लिए सलाह है कि ग्रहण के दौरान थोड़ा संयम से काम लें।

वृश्चिक राशि पर असर

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं जो कि स्वयं की ही राशि में गोचर कर रहे हैं। ग्रहण के दिन सूर्य इस राशि से चौथे स्थान में गोचर में रहेंगे। सुख भाव में ही पीडि़त सूर्य के साथ बुध व शुक्र भी गोचररत हैं। एेसे में ग्रहण के बाद व्यस्तताएं बढ़ेगी। इस राशि वालों को सुख साधनों में कमी भी महसूस होगी।

धनु राशि पर असर

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति तुला राशि में गोचर कर रहे हैं जो कि इस राशि के लिए लाभ का क्षेत्र है। इस राशि से तीसरे स्थान में सूर्य ग्रहण लगेगा, सूर्य ग्रहण के कारण इस समय इस राशि वालों को कामकाजी जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के प्रति भी सचेत रहें।

मकर राशि पर असर

मकर राशि के राशि स्वामी शनि 12वें भाव में इस समय गोचररत हैं। वहीं यह सूर्य ग्रहण इस राशि से दूसरे स्थान में लग रहा है। धन भाव में ग्रहण होने से यह समय आपके लिये फाइनेंशियल लॉस के संकेत कर रहा है। अपने धन का उपयोग देखभाल कर करें। ग्रहण के बाद इस राशि वालों को अचानक से खर्चों में बढ़ोतरी होगी। किसी भी जोखिम वाले क्षेत्र में पैसा न लगायें खासकर लॉटरी, जुआ आदि में धन न लगायें।

कुंभ राशि पर असर

कुंभ राशि के स्वामी भी शनि हैं जो धनु राशि में गोचररत हैं जो कि इस राशि से लाभ का स्थान बनता है। ग्रहण चूंकि इस राशि में लग रहा है। इसलिये ग्रहण के दौरान शारीरिक तौर पर अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता इस राशि वालों को रहेगी। मानसिक रुप से भी तनाव हो सकता है।

मीन राशि पर असर

मीन राशि के स्वामी बृहस्पति तुला राशि में विराजमान है जो कि इस राशि से आठवें हैं। किसी प्रकार का बड़ा नुकसान तो इस राशि वालों को नहीं होगा, लेकिन आपकी राशि से 12वें भाव में सूर्यग्रहण दोष बन रहा है। एेसे में अचानक से किसी खर्चे की चिंता इस राशि वालों को परेशान करेगी। स्वास्थ्य संबंधी खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है साथ ही प्रतिद्वंदी आपके हाथ से कोई बड़ा अवसर छीनने का प्रयास कर सकते हैं।