6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुमुक्षु कुमारी उर्वी मेहता का आज भगवती दीक्षा ग्रहण समारोह

कुमारी उर्वी मेहता 14 दिसंबर को गणिवर्य कल्याणरत्न विजय की निश्रा में भगवती दीक्षा ग्रहण करने जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
ratlam jain samaj news

ratlam jain samaj news

रतलाम। मुमुक्षु कुमारी उर्वी मेहता 14 दिसंबर को गणिवर्यकल्याणरत्न विजय की निश्रा में भगवती दीक्षा ग्रहण करने जा रही है। शांतिलाल लल्लू मेहता परिवार की ओर से तीन दिवसीय आत्म कल्याण उत्सव के दूसरे दिन निवास स्थान से वर्षीदान यात्रा निकाली गई। गणिवर्य एवं साध्वी भगवंत की अगवानी में उत्साह एवं धार्मिक वातावरण में वर्षीदान यात्रा शुरू हुई।

दीक्षार्थी कुमारी उर्वी मेहता सुसज्जित गाड़ी पर अपने दोनों हाथों से रास्ते भर वर्षीदान कर रही थी, जिसका साथ माता-पिता मंजू मेहता एवं महावीर मेहता तथा दोनों बहन रिया एवं जिया मेहता दे रही थी। वर्षीदान यात्रा हटीराम दरवाजा, कलाईगर रोड, घास बाजार, चौमुखीपुल, न्यू क्लॉथ मार्केट, धानमंडी, गणेश देवरी, बजाज खाना, चांदनी चौक होते हुए हनुमान मंडी पर पहुंची। जहां गणिवर्यकल्याणरत्न विजय ने उपस्थित समाज जनों को मांगलिक श्रवण कराई।

यात्रा में ये रहे आकर्षण का केंद्र

सबसे आगे इन्द्रध्वजा के पीछे आदिवासी नृत्य मंडली एवं सुसज्जित सात अश्वों पर युवजन धर्म पताका लिए हुए चल रहे थे। सुसज्जित बग्गियों पर लाभार्थी परिवारजन सबका अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। कल्पतरु महिला मंडल की श्राविकाएं सर पर कलश धारण किए सुमधुर संगीत के साथ चल रही थी। समाजजन गणिवर्य का आशीर्वाद प्राप्त कर दीक्षार्थी अमर रहे की जय जयकार करते शामिल हुए। शहर में जगह-जगह गहुली की गई। पीछे सुबुद्धि महिला मंडल की श्राविकाएं प्रभु की माता को आए 14 स्वप्न के स्वर्ण कलश सर पर धारण किए हुए चल रही थी। इनके पीछे सुसज्जित गाड़ी में प्रभु की प्रतिमा विराजमान की गई थी। ढोल पार्टी की धुन पर युवाजन भाव विभोर होकर नृत्य कर रहे थे। इस अवसर पर अशोक लुनिया, हिम्मत गेलड़ा, राकेश सकलेचा, राजेंद्र लुनिया, राजेश गांधी, पारस मूणत आदि विभिन्न जैन संघ के पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।