दरअसल, बांद्रा से हरिद्वार के लिए इन बांद्रा टर्मिनस - हरिद्वार सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस क्रमांक 22917 ट्रेन चलाई जा रही है। बुधवार रात ये ट्रेन जैसे ही रतलाम स्टेशन पहुंची तो एक कोच से बड़ी संख्या में यात्री उतरे और उन्होंने गरबा करना शुरू कर दिया। पहले तो स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्री और उन्हें छोड़ने आए उनके परिजन को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन बाद में उन्हें भी जब पता चला तो वो भी खुशी जाहिर करते दिखे। यात्रियों के इस तरह गरबा करते देख प्लेटफॉर्म पर मौजूद कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन्स में रिकॉर्ड कर लिया और कुछ ही देर बाद ये वीडियोज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गए।