17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रतलाम में तबादलों ने विभागों में मचाई खलबली

रतलाम सीएमएचओ और सिविल सर्जन का प्रभार बदला, नवागत डीडीए ने संभाला पदभार, जिला कार्यक्रम अधिकारी भी बदले, एडीएम , तहसीलदार का भी जिले से स्थानांतरण हो चुका हैं।

2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Transfer News

Chhattisgarh Transfer News: जल्द आ सकती है ट्रांसफर सूची(photo-patrika)

रतलाम. जिले में हो रहे तबादलों ने विभागीय स्तर पर हलचल मचा रखी हैं। कोई स्वयं के व्यय पर अपने मनपसंद स्थान पर पहुंचा है तो कोई लम्बे समय से टीके होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर स्थानांतरण के कारण कुछ इन तबादलों ने विभागों में कही खुशी तो कहीं गम का माहौल हैं।

रतलाम सीएमएचओ और सिविल सर्जन का भी प्रभार बदल गया हैं। अब शिशु रोग विशेषज्ञ प्रभारी सीएमएमच और सिविल सर्जन का पदभार संभालेंगे। नवागत डीडीए ने उज्जैन से आकर कार्यभार संभाला लिया, महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी भी तबादला धार हो जाने पर धार से सुभाष जैन रतलाम पहुंचे हैं। एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर का भी जिले से स्थानांतरण हो चुका हैं।

सीएमएचओ और सिविल सर्जन बदले
शासन के आदेशानुसार जिला कलेक्टर ने रतलाम के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन को भारमुक्त किया। इसके बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का प्रभार शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष सिंह को सौंपा है। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक का प्रभार शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एपी सिंह को आगामी आदेश तक दिया है।

डॉ. सागर ग्वालियर प्रभारी सीएमएचओ
निवर्तमान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संध्या बेलसरे को जिला स्वास्थ्य अधिकारी के मूल पद पर पदस्थ किया है। निवर्तमान सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. मेघसिंह सागर को प्रभारी सीएमएचओ ग्वालियर के पद पर पदस्थ करने के लिए बुधवार दोपहर बाद भारमुक्त किया।

जैन नए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग
महिला बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास बुधोलिया का स्थानांतरण धार होने पर धार सहायक संचालक सुभाष जैन प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी के रूप में रतलाम कार्यभार संभालेंगे। इसी प्रकार छगनसिंह बामनिया सहायक संचालक झाबुआ से कार्यालय अधीक्षक सम्प्रेक्षण गृह स्थानांतरण किया गया।

डीडीए अर्गल ने संभाला पदभार
जिले में स्थानांतरण सूचि आने के बाद कई अधिकारी का स्थानांतरण रतलाम से अन्यत्र जिले में हुआ हैं। उप संचालक कृषि नीलामसिंह के सेवानिवृत होने के बाद प्रभारी के रूप में आरके सिंह संभाल रहे थे। मंगलवार को उज्जैन से आए भगवानसिंह अर्गल ने उपसंचालक कृषि पद संभाल लिया।

बोरिया का शाजापुर स्थानांतरण
प्रकार शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय से राकेश बोरिया का स्थानांतरण शाजापुर किया गया है। जबकि स्टॉफ नर्स के रूप में अंतिमबाला डाबर को झाबुआ से जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय रतलाम तबादला किया हैं।