
18 प्लस वालो को ऑफर : 45 साल से अधिक व्यक्ति को साथ लाने पर बिना स्लॉट बुक किये लगेगा वैक्सीन
रतलाम/ मध्य प्रदेश के अन्य जिलों की तरह रतलाम में भी कोरोना की दूसरी लहर की कमर अब लगभग टूट चुकी है। संक्रमण के हालात अब काबू में हैं। बावजूद इसके अब भी कोरोना की तीसरी लहर का खतरा बना हुआ है। ऐसे में सरकार बिना कोई ढील दिये व्यवस्थाओं को बेहतर करने में जुटी हुई है। सबसे खास फोकस वैक्सीनेशन पर है। ऐसे में प्रशासन की ओर से जिले में संक्रमण की रफ्तार कम से कम फैले इसकी व्यवस्था करने में जुटी हुई है।
देखें कबर से संबंधित वीडियो...
अपने साथ घर के बड़ों और परिचितों को लेकर पहुंच रहे युवा
इसी कड़ी में अब प्रशासनिक आदेश के बाद वैक्सीनशन सेंटर्स पर ये आफर दिया जा रहा है कि, वहां 45 प्लस के साथ 18 प्लस नोजवानो की भीड़ लग गई है ,सभी को सोशल डिस्टेंसिन के साथ मैदान में दूर तक फैलाकर खड़ा किया जा रहा है,लोग अपने साथ बुजुर्ग को लेकर आ रहे है।
अन्य सेंटर्स पर भी लागू की जाएगी व्यवस्था
एसडीएम अभिषेख गहलोत ने बताया कि, हमारा वैक्सीनशन का कार्य सतत चल रहा है, लेकिन नोजवान 18 प्लस ज्यादा संख्या में आ रहे है और बुजुर्ग 44 प्लस की संख्या कम होने लगी थी, ऐसे में हमने ये स्कीम निकली और 45 प्लस के साथ 1 सेंटर पर 18 प्लस को भी बगेर स्लॉट वैक्सीनशन लगाए जा रहा है, जिसका अच्छा परिणाम देखने को मिल रहा है और लोग इसे हम आगे अन्य सेंटर के लिए भी लागू करेंगे, जिससे जल्द से जल्द ज्यादा वैक्सीनशन की जा सके।
Published on:
06 Jun 2021 06:48 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
