रतलाम. रतलाम पुलिस ने जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतापनगर स्थित तीन मंजिला मकान से एक साथ 30 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जुआरियों की संख्या इतनी अधिक थी कि उन्हें लोडिंग वाहन में भरकर थाने लाया गया। थाने में भी इन्हें जहां रखा गया वहां जगह ही नहीं मिली। आरोपियों से दो लाख 57 हजार रुपए नकद, 31 मोबाइल फोन, ताशपत्ती की गड्डियां बरामद की गई है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट में केस दर्ज किया है।
ये हैं जुआरी
गिरफ्तार आरोपियों में जितेन्द्र सिंह, गणपत बागरी, विनोद लोहार, गोपाल राठौर, राजा खान, अब्दुल अजीज, अबरार हुसैन, अशफाक खान, रईस कुरैशी, दिनेश सिलावट, रुस्तम खोखर, अमजद मेवाती, शेरा मेवाती, सलीम बक्श, सलीम शाह, नटवर मेवाडा, पप्पन खां, जावेद खां, आमीन खान, रमेश धाकड, हिम्मत कुमावत, मोहम्मद लई शेख, महिपाल सिंह, अशरफ हुसैन, अजहर खान, संजू कुमार, विजय राठौर, शाकिर अंसारी, शानू शाह, इरफान हुसैन हैं। सभी के विरुद्ध जुआ अधिनियम में केस दर्ज किया गया है।