रतलाम. बिना किसी को बताए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा बीती रात अचानक ही निकले और थानों का निरीक्षण करने पहुंच गए। अचानक पुलिस कप्तान के थानों में पहुंचने से स्टाफ में हडक़ंप मच गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी हक्के-बक्के रह गए तो बीटों में ुपहुंचे अधिकारी और पुलिसकर्मी भी चौकन्ने हो गए।
थानों के निरीक्षण के बाद पुलिस कप्तान ने थानों से जुड़़े जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर अपराध के बारे मेंजानकारी ली। उन्होंने अपराधियों की धरपकड़ और अपराध की रोकथाम के लिए उनसे चर्चा करते हुए पुलिस के साथ समन्यव बनाने का आह्वान किया। जनप्रतिनिधियों से उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए भी चर्चा की। पुलिस कप्तान ने न केवल थानों का निरीक्षण किया वरन थानों में पदस्थ पुलिसकर्मियों की समस्याएं भी जानी और उन्हें हल करने का आश्वासन दिया।