6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रतलाम

Watch video : साड़ी पहन निकली महिलाएं और लगाए नारी शक्ति के जयकारे

मिशन लाइफ स्टाइल के तहत आनंद विभाग और अन्य सामाजिक संस्थाओं ने निकाली साड़ी वाक थान

Google source verification

रतलाम

image

Kamal Singh

Jun 06, 2023

रतलाम. मिशन लाइफ स्टाइल कार्यक्रम अंतर्गत रविवार को आनंद विभाग और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने संयुक्त रूप से महिलाओं को ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए साड़ी वॉक का अनूठा आयोजन किया। इसमें नारा दिया गया कि जिंदगी सांसे हो रही है कम, आओ पेड़ लगाएं हम।

रैली का शुभारम्भ वार्ड पार्षद निशा सोमानी ने किया। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि जो काम पैदल चलकर किए जा सकते हैं, उसके लिए वाहन का प्रयोग ना करें। पैदल चलें, स्वस्थ रहे, मस्त रहे। पतंजलि योग की पिस्ता यादव ने करे योग,रहे निरोग के नारे को बुलंद किया। करणी सेना की पुष्पेंद्र सिंह सिसौदिया ने नारी सशक्तिकरण के लिए हुंकार भरी। आनंद विभाग के गिरीश सारस्वत और ईश्वर सिंह राठोर ने अलकापुरी चौराहे पर सभी का अभिनंदन किया।

जिला समन्वयक सीमा अग्निहोत्री और मनीषा ठक्कर के मार्गदर्शन में महिलाएं पर्यावरण संरक्षण के नारे लगाते हुए पैदल चलकर अलकापुरी स्थित कम्युनिटी हॉल पहुंची। महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए उनकी संस्था के किए गए प्रयासों के बारे में बताया। भारतीय स्त्री शक्ति संगठन की सविता तिवारी, इनरव्हील क्लब की शीला खंडेलवाल, लायंस क्लब की प्रथमा कौशिक ने अपनी-अपनी संस्थाओं की गतिविधियां बताई। कौशिक ने बताया कि उनकी संस्था साडिय़ों की थैली बनाती हैं और मुफ्त में वितरित करती है। इससे थैली बनाने वाली महिलाओं को भी रोजगार मिलता है और प्लास्टिक की थैली का चलन कम होता है।

यूथ हॉस्टल एसोसिएशन की अनामिका सारस्वत ने बताया कि ऊर्जा संरक्षण के लिए हमें साइकिल का प्रयोग भी अधिकाधिक करना चाहिए। इसके लिए उनकी संस्था 5 जून को प्रात: साइकिल रैली निकालने जा रही है। निगम सभापति मनीषा शर्मा ने लाइफ मिशन की शपथ दिलाई। आनंद विभाग की मधु परिहार ने सभी महिलाओं और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।