
vastu tips of goddess lakshmi
Vastu Shastra : जीवन में आने वाली तमाम रुकावटों के साथ ही सफलाओं में भी वास्तु शास्त्र को विशेष कारण माना जाता है। सकारात्मक ऊर्जा जीवन में अत्यंत खास मानी गई है। ऐसे में जीवन में नकारात्मता को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने में वास्तु को खास माना गया है।
दरअसल वास्तु के जानकारों के अनुसार वास्तु शास्त्र में घर की हर दिशा का अपना अलग महत्व है। कोई भी वस्तु तभी शुभ फल देती जब वह सही दिशा में व सही जगह पर रखी गई हो। वहीं इस स्थिति में धन की दिशा के मामले में उत्तर दिशा को विशेष माना गया है। माना जाता है कि इसी दिशा से परिवार में धन और समृद्धि का आगमन होता है।
इसके अलावा घर की कुछ खास दिशाओं में चीजों की स्थितियां लोग स्वस्थ और आर्थिक स्थिति से भी अच्छी मजबूत बनती हैं। जबकि कई स्थितियां पड़ोसी से शत्रुता का कारण बनने के अलावा कुछ घर की बरक्कत में कमी लाती हैं। वहीं कुछ कार्य माता लक्ष्मी को जल्द प्रसन्न कर आपके पास पैसा भी लाते हैं। तो चलिए जानते हैं वास्तु से जुड़ी कुछ खास जानकारियों के बारे में-
1. मुख्य द्वार के पास कभी भी कूड़ादान रखने से पड़ोसी शत्रु हो सकते हैं।
2.सूर्यास्त के समय किसी को भी दूध,दही या प्याज ना दें, माना जाता है कि इन चीजों को इस समय देने से इससे घर की बरक्कत समाप्त हो जाती है।
3. अनाज या बिस्तर कभी भी छत पर ना धोएं, इन्हें सुखा अवश्य सकते हैं। माना जाता है इन्हें यहां धोने से ससुराल से सम्बन्ध खराब होने लगते हैं।
4. फल के छिलके कूडादान में डालने की बजाय किसी खुली मिट्टी में डालने से मित्रों से लाभ होने की संभावना रहती है।
5. मां लक्ष्मी की जल्दी कृपा प्राप्ति के लिए हर माह में किसी भी दिन घर में एक बार मिश्री युक्त खीर जरुर बनानी चाहिए और उसे परिवार साथ खाना चाहिए माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की जल्दी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसातीं हैं।
6. धन लाभ के लिए हर माह में कम से कम एक बार अपने कार्यालय में कुछ मिष्ठान जरुर लेकर जाना चाहिए। साथ ही उसे अपने साथियों के साथ या अपने अधीन नौकरों के साथ मिलकर खाना चाहिए।
7. कर्ज़ से शीघ्र मुक्ति के संबंध में माना जाता है कि रात में सोने के पूर्व रसोई में बाल्टी भरकर रखनी चाहिए, इसके अलावा बाथरूम में बाल्टी भरकर रखने को लेकर मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में उन्नति के मार्ग में बाधा नहीं आती।
8. बृहस्पतिवार यानि गुरुवार को घर में कोई न कोई पीली वस्तु अवश्य खाएं, जबकि इस दिन हरी वस्तु खाने से बचें जबकि बुधवार के दिन हरी वस्तु खाएं लेकिन पीली वस्तु बिलकुल ना खाएं इससे सुख समृद्धि बढ़ेगी |
9. रात्रि को झूठे बर्तन ना रखें, ऐसे में चाहें तो इन्हें केवल पानी से निकाल कर भी रख सकते हैं, माना जाता है कि ऐसा करने से हानि बचाव होता है।
10. स्नान के बाद गीले या एक दिन पहले के प्रयोग किए गए तौलिये का प्रयोग नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से संतान हठी व परिवार से अलग होने लगती है। इसके अलावा अपनी बात मनवाने लगती है, इन समस्याओं से बचने के लिए रोज़ साफ़ सुथरा और सूखा तौलिया ही प्रयोग में लाएं।
11. यात्रा में जाते वक्त पूरा परिवार कभी भी एक साथ घर से ना निकले, इसकी जगह परिवार के समस्त सदस्य आगे पीछे निकलें। कहा जाता है कि ऐसा करने से यश की वृद्धि होगी। वास्तु की जानकार रचना मिश्रा के अनुसार इसके अलावा ऐसे अनेक ऐसे अपशकुन हैं जिनका ध्यान नहीं रखने से जीवन में कई समस्या आती हैं, यदि इन चीजों को ध्यान रखा जाए तो जीवन में समस्या नहीं आने के साथ ही सुख समृद्धि में भी बढ़ौतरी होगी।
वास्तु टिप्स जो हैं बेहद खास
1. घर में सुबह सुबह कुछ देर के लिए ही सही भजन अवश्य करें या घर में भजन आडियो वीडियो पर जरूर चलाएं।
2. झाड़ू को घर में कभी भी खड़ी स्थिति में न रखें और न ही उसे पैर लगाएं, ध्यान रखें झाड़ू के ऊपर से गुजरा भी नहीं है माना जाता है इनमें से किसी भी स्थिति के पैदा होने पर घर मी बरकत में कमी आती है। इसके अलावा घर में झाड़ू को हमेशा छुपा कर ही रखें |
3. घर में खाना कभी भी बिस्तर पर बैठ कर न खाएं, मान्यता है कि ऐसा करने वालों को धन हानि होती हैं। वहीं इससे नाराज माता लक्ष्मी घर से निकल जाती हैं, जिसके कारण घर मे अशांति छा जाती है।
4. जूते-चप्पलों इधर-उधर बिखेरना या घर में उल्टे सीधे करके रखना घर में अशांति उत्पन्न करता है।
5. भगवान की पूजा हर सुबह भूमि पर आसन बिछाकर 6 से 8 बजे तक पूर्व या उत्तर की ओर मुंह करके बैठकर करनी चाहिए। पूजा का आसन जूट या कुश का होना सर्वाधिक उत्तम माना जाता है।
6. घर में भोजन निर्माण के समय पहली रोटी गाय के लिए अवश्य निकालनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से देवता तो खुश होते ही हैं साथ ही पितरों को भी शांति मिलती है।
7. पूजा घर में हमेशा जल का एक कलश भरकर अवश्य रखें, इसे जितना संभव हो ईशान कोण में रखें।
8. पवित्रता के प्रतीक जैसे आरती, दीप, पूजा अग्नि को कभी भी मुंह से फूंक मारकर न बुझाएं।
9. मंदिर में हमेशा दक्षिण पूर्व दिशा में यानि आग्नेय कोण में ही धूप, अगरबत्ती व हवन कुंड की सामग्री रखनी चाहिए।
10. घर के मुख्य द्वार पर दायीं ओर स्वास्तिक अवश्य बनाएं।
11. कभी भी घर में जाले न लगने दें, माना जाता है कि ऐसा होने से भाग्य और कर्म पर जाले लगने लगते हैं साथ ही हर कार्य में बाधा आती है।
12. घर में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा को हटाने के लिए सप्ताह में कम से कम एक बार जरुर समुद्री नमक अथवा सेंधा नमक से घर में पोछा लगाया जाना चाहिए।
13. सुबह के समय सूर्य की किरणें सबसे पहले आपके घर के पूजा घर में जरुर पहुंचनी चाहिए, ऐसे होने से कई तरह की परेशानियों से निजाद मिलती है।
14. आपके घर में कोई प्रतिष्ठित मूर्ति है तो हर रोज पूजा घर में उसकी पूजा अवश्य होने चाहिए।
Published on:
24 Feb 2022 02:42 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
