30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वास्तु शास्त्र: कहां बंद है आपकी किस्मत का ताला? ऐसे दूर करें अपने पैसे की तंगी

वास्तुशास्त्र में चूक आपको काफी परेशान कर सकती है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 21 Mar 2020, 11:44 AM IST

vastu tips of almira

vastu tips of almira

क्या आप पैसे की तंगी से परेशान है, आपकी आय चाहे अधिक हो या कम लेकिन पैसा है कि रूकता ही नहीं। यदि आपके साथ पैसे से जुड़ी कोई भी समस्या है तो इसकी जड़ में कहीं वास्तु दोष भी एक कारण हो सकता है।

इसी को देखते हुए माना जाता है कि घर का निर्माण वास्तुशास्त्र के हिसाब से ही कराना चाहिए। यहां तक कि घर पर इस्तेमाल होने वाली समस्त चीजें भी वास्तु के हिसाब से ही होनी चाहिए।

वास्तुशास्त्र के जानकारों के अनुसार तो वास्तु का अनदेखा करके घर बनाने और विभिन्न वस्तुओं को इस्तेमाल करने से कई सारी मुसीबतें खड़ी हो जाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि वास्तु का पालन नहीं करने पर उस घर से खुशियां दूर चली जाती हैं और घर के सदस्यों की सेहत तक कई बार काफी खराब रहती है। इतना ही नहीं घर में पैसों की कमी का एक कारण तक वास्तु दोष को ही बताया जाता है।

इन्हीं सब बातों को देखते हुए वास्तु की जानकार रचना मिश्रा कहती है कि वास्तुशास्त्र में चूक आपको काफी परेशान कर सकती है, ऐसे में घर पर इस्तेमाल होने वाली अलमारी की तक एक निश्चित दिशा होती है, जिसका पालन नहीं होने से हमें घर में पैसों की तंगी का सामना तक करना पड़ता है, ऐसे में आज हम आपको वास्तु से जुड़ी वह जनकारी दे रहे हैं, जिससे आपके पास धन की कमी ना हो और परिवार में भी खुशियां बनी रहें।

वास्तु की जानकार रचना कहती हैं कि कुबेर को धन का देवता कहा जाता है। कहते हैं कि कुबेर की कृपा होने से व्यक्ति को कभी भी धन की कमी नहीं होती। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उत्तर की दिशा को कुबेर की दिशा माना गया है।

ऐसा कहा भी जाता है कि आर्थिक सम्पन्नता के लिए घर की उत्तर दिशा को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर पर अलमारी रखने की सबसे सही दिशा उत्तर यानि अलमारी का मुंख उत्तर दिशा को हो। ऐसा करने से घर पर कभी भी धन का अभाव नहीं पड़ने की मान्यता है।

ऐसा कहा जाता है अलमारी के अलावा घर के अन्य कीमती सामना भी उत्तर दिशा में ही रखने चाहिए। इससे उन सामानों के चोरी या खराब होने की संभावना कम होना माना जाता है। कहते हैं कि नकद धन घर पर हमेशा उत्तर दिशा में रखी अलमारी में ही रखना चाहिए। कुछ अन्य मान्यताओं के अनुसार नकद धन को छोड़कर गहने व जवाहरात घर पर दक्षिण दिशा में रखे जाने चाहिए। हालांकि वास्तुशास्त्र में घर की उत्तर दिशा में मुंख की ही अलमारी और धन रखने की बात कही गई है।