
Weekly Horoscope 19 to 25 december 2021
जिंदगी हर दिन अपना एक नया रंग दिखाती है, ऐसे में जीवन का कोई भी दिन एक जैसा नहीं होता है। दरअसल आपकी जिंदगी में हर दिन कुछ न कुछ परिवर्तन लेकर ही आता है,जिसका कारण ज्योतिष में ग्रहों को माना जाता है। ऐसे में हर व्यक्ति भविष्य को लेकर आशा रखता है। हर दिन की तरह ही हर सप्ताह भी जीवन में कई तरह के नए अनुभवों को हमारे जीवन में लाता है। जिसके चलते हर कोई अपने आने वाले समय के बारे में जानने के लिए लालयित रहता है।
ग्रहों की गणना इस सप्ताह (19 से 25 दिसंबर 2021) जो इशारा कर रही है, उसके अनुसार इस समय मेष राशि से मीन राशि तक के जातको के लिए कैसा रहेगा? आइये जानते हैं-
1. मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Horoscope / Mesh Saptahik Rashifal)
( नामाक्षर: चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मृगशिरा नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह कार्य व प्रतिष्ठा के समानांतर लाभ दिलवाएगा। लघु उद्योग की कार्य योजना बन सकेगी। व्यापार में आर्थिक उपागम संबंधी सभी रास्तों का लाभ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। महिला व छात्र वर्गों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार में निजी क्षेत्र के सेवा अवसर मिल सकते हैं।
शुभ रंग : गहरा जामुनी, अंगूरी हरा
शुभ अंक : 1, 4
दिशा: उत्तर, पूर्व
अनुकूल सलाह : समायोजन का दृष्टिकोण सफलता दे सकेगा।
2. वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Horoscope / Vrishabha Saptahik Rashifal)
( नामाक्षर: इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
प्रारंभिक पूर्तियों का समय चल रहा है। कार्य व परिवार का पारस्परिक समायोजन मानसिक तनाव को हद तक दूर करेगा। व्यापार में बाहरी मांग से लाभ होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन से नए आयाम खुल सकते हैं। महिला और छात्र वर्गों को डिजिटल प्लेटफ ार्म पर प्रोडक्शन से जुड़े क्षेत्र में अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग : गहरा काला, हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 5, 8
दिशा: आग्नेय, मध्य-दक्षिण
अनुकूल सलाह : अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करें।
3. मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Horoscope / Mithun Saptahik Rashifal)
( नामाक्षर: का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)
राशि पर चन्द्रमा का गोचर नए व्यावसायिक क्षेत्र में आगे ले जाएगा। आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा। व्यापार में निवेश से जुड़े बाजार में मनवांछित लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा में प्रबंधन से संबंधित विभागीय परिवर्तन का योग। महिला व छात्र वर्गों को कार्पोरेट बैंकिंग से जुड़े क्षेत्र में कार्य अवसर मिल सकता है।
शुभ रंग : कपासी पीला, समुद्री हरा
शुभ अंक: 3, 9
दिशा : उत्तर, पूर्व
अनुकूल सलाह : नए-नए लोगों से जुड़े विचारों का सोच-समझ कर चयन करें।
4. कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Horoscope / Kark Saptahik Rashifal)
( नामाक्षर: ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
बारहवां चन्द्रमा अतिरिक्त व्यय की स्थिति बनाएगा। कार्य के होने में संदेह की स्थिति रहेगी। गुरुवार से सभी क्षेत्रों में अनुकूलता होने से प्रसन्नता होगी। व्यापार में खुले बाजार के सौदों में गुरुवार के बाद मांग बढऩे से लाभ होगा। नौकरी में कनिष्ठों के माध्यम से उलझने आएंगी। महिला व छात्र वर्गों को अवसर।
शुभ रंग : खरबूजी पीला, समुद्री नीला
शुभ अंक : 4, 8
दिशा : वायव्य, ईशान
अनुकूल सलाह : पहले तीन दिन का धैर्य रखना आवश्यक है।
5. सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Horoscope / Singh Saptahik Rashifal)
( नामाक्षर: मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आर्थिक लाभ का समय बन रहा है। धन की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह नई कार्य योजना आकार ले सकती है। व्यापार में किसी विशेष कार्य में आंशिक निवेश का बड़ा लाभ मिलेगा। नौकरी में मनोवांछित पद मिलेगा। महिला व छात्र वर्गों को राष्ट्रीय स्तर की सेवाओं से जुड़े क्षेत्र में कार्य अवसर मिल सकता है।
शुभ रंग : कत्थई, सुनहरा
शुभ अंक: 1, 5
दिशा : वायव्य, मध्य-पूर्व
अनुकूल सलाह : व्यावसायिक क्षेत्र में सोच-समझ कर पहल करें।
6. कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Horoscope / Kanya Saptahik Rashifal)
( नामाक्षर: टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
राजनीतिक कद्दावर व्यक्तियों से मुलाकात का योग बन रहा है। इसी माध्यम से उलझनों का निराकरण सम्भव है। व्यापार में बाहरी माध्यम से मांग बढ़ेगी। नौकरी में सहभागिता से जुड़े कर्मियों के द्वारा पदोन्नति होगी। महिला व छात्र वर्गों को उच्च प्रबन्धन से जुड़े क्षेत्र में कार्य अवसर मिल सकते हैं।
शुभ रंग : बैंगनी, दूधिया सफेद
शुभ अंक - 2, 5
दिशा : मध्य-पूर्व, उत्तर
अनुकूल सलाह : कार्य क्षेत्र का विस्तार संभव है। लेकिन सावधानी रखें।
07. तुला साप्ताहिक राशिफल (Tula Saptahik Rashifal)
( नामाक्षर: रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)
भाग्योन्नति का समय है। आध्यात्मिक माध्यम से लाभ की प्राप्ति होगी। नए निवेश की योजना लाभकारी रहेगी। व्यापार में चांदी से जुड़े बाजार में अचानक बढ़ती मांग लाभ देगी। नौकरी में योग्यता से जुड़े मामलों में सफ लता मिलेगी। महिला व छात्र वर्गों को मैनेजमेंट से जुड़े क्षेत्र में कार्य अवसर मिल सकता है।
शुभ रंग : तरबूजी लाल, काला
शुभ अंक : 2, 7
दिशा: नैऋ त्य, मध्य-पश्चिम
अनुकूल सलाह : व्यावहारिक दृष्टिकोण में सरलता की मांग रहेगी।
08. वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Vrishchik Saptahik Rashifal)
( नामाक्षर: तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू )
खड़ाष्टक चन्द्रमा विवाद की स्थिति सामने ला सकता है। अधिक सोचने व बोलने से बचना होगा। बुधवार शाम से समय की अनुकूलता लाभ देगी। व्यापार में गुरु, शुक्रवार बाहरी दृष्टिकोण से अनुकूल रहेंगे। नौकरी में न चाहते हुए भी स्थान परिवर्तन करना होगा। महिला व छात्र वर्गों को प्रयासों में परिवर्तन की जरूरत।
शुभ रंग : सिंदूरिया, गहरा लाल
शुभ अंक : 1, 7
दिशा : उत्तर, पश्चिम
अनुकूल सलाह : व्यावसायिक मामलों में जल्दबाजी न करें।
09. धनु साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Saptahik Rashifal)
( नामाक्षर: ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
समसप्तक चन्द्रमा धन तथा मित्र की वृद्धि करवाएगा। आत्मविश्वास की अभिवृद्धि से जटिल कार्य भी संभव होंगे। व्यापार में जीन्सों की आवक से जुड़े मंडी के सौदों का लाभ मिलने वाला समय है। नौकरी में वरिष्ठ पद की प्राप्ति होने से प्रसन्नता होगी। महिला-छात्र वर्गों को नए शोधों से जुड़े क्षेत्र में कार्य अवसर।
शुभ रंग : केसरिया, नींबू पीला
शुभ अंक : 5, 9
दिशा : दक्षिण, पश्चिम
अनुकूल सलाह : योजनाओं को आकार देने से पहले सही रूपरेखा तय कर लें।
10. मकर साप्ताहिक राशिफल (Makar Saptahik Rashifal)
( नामाक्षर: भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
सप्ताह के आरंभ के तीन दिन चुनौतियों से संबंधित रहेंगे। गुरुवार से अनुकूल परिस्थितियां बनने से राहत मिलेगी। व्यापार में दीर्घकालिक निवेश संबंधी जानकारी समझ लें। नौकरी में स्वयं ही परिवर्तन करने का प्रयास करेंगे। महिला व छात्र वर्गों को सिविल वर्क से संबंधी क्षेत्र में अवसर मिल सकता है।
शुभ रंग : हल्का हरा, गहरा बैंगनी
शुभ अंक : 1, 6
दिशा : पूर्व, मध्य-उत्तर
अनुकूल सलाह : आर्थिक मामलों में सावधानी के साथ फैसला लें।
11. कुंभ साप्ताहिक राशिफल (kumbh Saptahik Rashifal)
( नामाक्षर: गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। कार्य की गति बढऩे से पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार में वैज्ञानिक क्षेत्र से जुड़े उपकरणों का बाजार लाभकारी रहेगा। नौकरी में कार्य तथा कर्तव्य पर फ ोकस रहेगा। महिला व छात्र वर्गों को इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंजीनियरिंग से जुड़े निजी क्षेत्र में कार्य अवसर।
शुभ रंग : आसमानी नीला, चमकीला सफेद
शुभ अंक : 4, 9
दिशा: मध्य-दक्षिण, पश्चिम
अनुकूल सलाह : सभी कुछ ठीक हो रहा हो तो जल्दबाजी न करें।
12. मीन साप्ताहिक राशिफल (Meen Saptahik Rashifal)
( नामाक्षर: दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अनुकूल समय की दृष्टि से नए-नए उपागमों का श्रीगणेश कर सकते हैं। व्यावसायिक व आर्थिक मामलों में गति बढ़ेगी। व्यापार में रिफ्रेशमेंट से जुड़ी कल्चरल मार्केटिंग का बाहरी लाभ मिलेगा। नौकरी में पदवृद्धि से प्रसन्नता। महिला व छात्र वर्गों को घरेलू व्यवसाय से जुड़े क्षेत्र में कार्य अवसर।
शुभ रंग : बसंती पीला, केसरिया
शुभ अंक : 1, 9
दिशा : ईशान, आग्नेय
अनुकूल सलाह : रणनीति व राजनीति का लाभ लिया जा सकता है।
Published on:
19 Dec 2021 10:49 am

बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
