7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Astro Tips For Money: आपके हाथ में भी नहीं टिकता पैसा, बैंक बैलेंस तक हो जाता है निल, तो जरूर ट्राय करें गरुड़ पुराण के ये उपाय

Astro Tips For Money: Garud Puran ke Upay se kabhi khali nahi hogi jeb: गरुड़ पुराण में माना गया है कि यह हाल होना भी मुनष्य की आदत के कारण ही है। ऐसे में गरुड़ पुराण के कुछ नियमों का पालन किया जाए, तो अर्थ संबंधी इस परेशानी से आप बच सकते हैं और आपकी बचत भी बढ़ सकती है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें गरुड़ पुराण में इस संकट के लिए क्या उपाय बताएं गए हैं...

2 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

Mar 17, 2023

garun_puran_ke_upay_for_money_and_increase_income_astrology_tips.jpg

Astro Tips For Money: Garud Puran ke Upay se kabhi khali nahi hogi jeb: हिन्दु धर्म में 18 महापुराण बताए गए हैं। इन सभी का अपना विशेष महत्व भी बताया गया है। इन्हीं में से एक है गरुड़ पुराण। गरुड़ पुराण में मनुष्य के जीवन और उसकी मृत्यु से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिलती हैं। इसीलिए कहा गया है कि गरुड़ पुराण में मिलने वाली जीवन से संबंधित कई महत्वपूर्ण बातों का पालन कर मनुष्य खुशहाल जिंदगी जी सकते हैं। गरुड़ पुराण में मनुष्य की आदतों के बारे में भी जिक्र मिलता है। कई ऐसी आदतें होती हैं जिन्हें करने से मनुष्य अपने लिए ही परेशानियां बढ़ाता है। ऐसी ही एक परेशानी है अर्थ से संबंधित यानी धन से जुड़ी परेशानियां।

इन परेशानियों पर गौर किया जाए, तो यही परेशानी ऐसी है जिससे मनुष्य खुशहाल बनता है। कई लोग ऐसे हैं जिनकी आय तो पर्याप्त है, लेकिन सैलेरी या इनकम मिलते ही कुछ दिनों में उनका पर्स या वॉलेट यहां तक कि बैंक बैलेंस भी निल होते देर नहीं लगती। गरुड़ पुराण में माना गया है कि यह हाल होना भी मुनष्य की आदत के कारण ही है। ऐसे में गरुड़ पुराण के कुछ नियमों का पालन किया जाए, तो अर्थ संबंधी इस परेशानी से आप बच सकते हैं और आपकी बचत भी बढ़ सकती है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें गरुड़ पुराण में इस संकट के लिए क्या उपाय बताएं गए हैं...

ये भी पढ़ें:Money Plant Tips: शुक्रवार के दिन मनी प्लांट में डाल लें ये एक चीज, मां लक्ष्मी खुश होकर देंगी आशीर्वाद

संपत्ति का घमंड कभी न करें
गरुड़ पुराण के मुताबिक मनुष्य को कभी अपनी संपत्ति पर घमंड या अहंकार नहीं करना चाहिए। चाहे आपके पास कितनी भी धन संपत्ति क्यों न हो, इसे अपने गर्व का विषय मत बनाइए। इसके कारण किसी का अपमान मत कीतिए। संपत्ति पर घमंड या अहंकार करने वाले लोगों से मां लक्ष्मी कभी भी प्रसन्न नहीं रहतीं और उनसे रुष्ट होकर चली जाती हैं, जिससे मनुष्य उनकी कृपा का पात्र नहीं रह जाता।

ये भी पढ़ें: Auspicious Dream: नवरात्रि से पहले सपने में दिखे मां का ऐसा स्वरूप तो समझ लें आपसे नाराज हैं मां, इस तरह दिखें तो देती हैं खुशियों के संकेत

धार्मिक ग्रंथों का पाठ जरूर करें
गरुड़ पुराण के मुताबिक यदि आप घर में रामायण, महाभारत, गरुड़ पुराण का अध्ययन करते हैं तो, आपका घर हमेशा सुख-शांति और समृद्धि से भरा रहेगा। दरअसल इन पवित्र पुस्तकों के माध्यम से मनुष्य भगवान का स्मरण कर लेता है। इसलिए इन्हें कभी भी नहीं छोडऩा चाहिए।

भगवान को भोग जरूर लगाएं
गरुड़ पुराण के मुताबिक घर की रसोई में बनने वाले भोजन का सबसे पहला भोग भगवान को ही लगाना चाहिए। पहला भोग यदि भगवान को लगाया जाए, तो वे प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं। ऐसे घरों में हमेशा मां लक्ष्मी का वास रहता है। यदि आप भगवान को भोग लगाए बगैर सबसे पहले खुद ही भोजन कर लेंगे, तो आप पाप के भागीदारी होंगे और आपके घर-परिवार से मां लक्ष्मी रूठ कर चली जाएंगी।

ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri Astro tips: सालभर मां का आशीर्वाद पाने के लिए नवरात्रि पहले घर में ले आएं ये 5 सबसे शुभ चीजें