28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्योतिष: घर में इस जगह सिंदूरी गणेश की मूर्ति रखने से दूर हो सकते हैं जीवन के सभी दोष

Astro Tips: हमारे शास्त्रों में भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा गया है जिनकी कृपा से जीवन के सभी दोष समाप्त हो जाते हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंदूरी गणेश की प्रतिमा को घर में इस जगह रखने से सभी नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 1 Aug 2022, 1:04 PM IST

sinduri ganesh ji ki murti, jyotish tips for good luck, ghar me ganesh ki murti rakhne ke niyam, sindoori ganesh ji ki photo, ganesh idol above main door, where to place ganesh idol at home, lord ganesha idol for home,

ज्योतिष: घर में इस जगह सिंदूरी गणेश की मूर्ति रखने से दूर हो सकते हैं जीवन के सभी दोष

हिंदू धर्म शास्त्रों में भगवान गणपति को प्रथम पूज्य देव की उपाधि दी गई है। कोई भी शुभ काम करने से पहले भगवान गणेश को याद किया जाता है ताकि काम में कोई भी विघ्न पैदा ना हो। वहीं घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक या शुभ-लाभ का चिन्ह लगाना शुभ माना जाता है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख-शांति बनी रहे और उसे किसी चीज की कमी ना हो। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान गणेश की सिंदूरी मूर्ति को घर में स्थापित करना शुभ माना जाता है। तो आइए जानते हैं कहां रखें सिंदूरी गणेश की प्रतिमा...

घर के मुख्य दरवाजे पर रखें सिंदूरी गणेश की मूर्ति
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में भगवान गणेश की नियमित रूप से पूजा करने से सुख-समृद्धि का वास होता है। ऐसे में सिंदूरी गणेश की मूर्ति को घर के मुख्य द्वार पर स्थापित करने से घर में प्रवेश करने वाली सारी नकारात्मक ऊर्जाएं दूर रहती हैं। साथ ही घर के लोगों को मानसिक और आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

इन बातों का रखें ध्यान
मान्यता है कि सिंदूरी गणेश की प्रतिमा घर में रखने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार समृद्धि दायक सिंदूरी गणेश की मूर्ति घर लाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि गणेश जी की सूंड आपके बाईं तरफ होनी चाहिए। मान्यता है कि भगवान गणपति की प्रतिमा में सूंड यदि दाएं तरफ होती है तो आपकी मनोकामना पूर्ण होने में विलंब होता है।

यह भी पढ़ें: नया घर खरीदने में आ रही हैं बाधाएं, तो इन ज्योतिष उपायों से पूरा हो सकता है आपका ये सपना