30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपके साथ घट रहीं ऐसी घटनाएं तो समझिए बदलने वाला है वक्त, नीम करोली बाबा ने बताए हैं ये अर्थ

वक्त बदलता रहता है, अगर जमीन से जुड़ाव है तो आप इसे समझ भी सकते हैं। भक्तों के अनुसार कैंचीधाम वाले नीम करोली बाबा (Baba Neem Karoli) ने ऐसी ही कुछ बातें बताईं हैं, जिनसे आप समझ सकते हैं कि आपका अच्छा वक्त आने वाला (Achchhe Dinon Ke Sanket)है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 25 Apr 2023, 1:19 PM IST

neem_karoli_baba.jpg

बाबा नीम करोली

Neem Karoli Baba: भारत में समय-समय पर अनेक संत महात्मा हुए हैं जिसने देश दुनिया को आगे की राह दिखाई है। भक्त आज भी इनके चमत्कारों के जरिये उम्मीद की डोरी से बंधते हैं और इनकी बातों से ज्ञान भी प्राप्त करते हैं, तभी तो जब भी आध्यात्म की बात आती है दुनिया भर के लोग भारत की ओर देखते हैं। ये संत भक्तों को जीवन जीने का तरीका तो सिखाते ही हैं, उनकी तात्कालिक समस्याओं का समाधान भी बताते हैं जिससे उनकी भक्ति की राह में आने वाली अड़चनें दूर हों और वह दुनिया में आने के अपने मकसद को पूरा करने का प्रयास कर सके।

आज हम आपको ऐसे ही संत बाबा नीम करोली की बातें बताने जा रहे हैं, जिनके भक्त बताते हैं कि बाबा ने उन्हें बताया है कि वे कैसे पहचान सकते हैं कि वक्त बदलने वाला है.. उनका कहना है कि किसी व्यक्ति का अच्छा वक्त आने वाला होता है तो इसके पहले से ही संकेत मिलने लगते हैं।

ये भी पढ़ेंः Neem Karoli Baba: बाबा नीम करोली की बात मान लें तो नहीं रहेंगे गरीब, जानें बाबा की बातें

पशु-पक्षियों का घर आनाः बाबा के भक्तों का कहना है कि बाबा ने बताया था कि यदि किसी व्यक्ति के घर पर पशु-पक्षी आ रहे हैं तो इसका अर्थ है कि उन्हें जल्द ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इसका यह अर्थ भी है कि उसे धन लाभ भी होगा। घर में पक्षियों के आने का यह भी अर्थ है कि आप पर ईश्वर की कृपा होने वाली है।


साधु संतों का नजर आनाः भारतीय सभ्यता में बार-बार यह बात दोहराई गई है कि आपके अच्छे कर्मों का फल अच्छा मिलता है, और संत महात्मा की संगति कल्याणकारी है। बाबा नीम करोली के अनुसार आपको अचानक साधु संत दिख गए हैं तो यह संकेत है कि आपके अच्छे दिनों की शुरुआत होने वाली है। साधु संत के दिखने का संकेत है कि आप पर देवी देवताओं की कृपा होने वाली है और भाग्य आपका हमेशा साथ देगा।


आंखों में आंसू आना
बाबा नीम करोली के अनुसार आप भजन कीर्तन में गए हैं और भक्ति में इतने लीन हो गए हैं कि आपकी आंखों में आंसू आने लगे तो समझिए भगवान आपके साथ है और अब आपको दुखों से छुटकारा मिलने वाला है। भक्ति में आंसू आना शुभ संकेत है।