29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Badrinath Dham: बदरीनाथ का दर्शन करने जा रहे हैं तो रिशेड्यूल कर लें प्लान, इस तारीख से बंद हो जाएंगे कपाट

22 अप्रैल 2023 से शुरू हुई चार धाम यात्रा संपन्न होने वाली है। यदि आप बदरीनाथ का दर्शन करने जाने की सोच रहे हैं तो एक बार फिर अपना प्लान चेक कर लें, क्योंकि नवंबर में बदरीनाथ के कपाट बंद हो जाएंगे। इसके लिए मंगलवार को मंदिर समिति ने घोषणा कर दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 24 Oct 2023, 8:10 PM IST

badarinath.jpg

बदरीनाथ मंदिर के कपाट नवंबर में बंद होंगे

इस तारीख से श्रद्धालुओं के लिए बंद होगा दर्शन
ज्योतिर्मठ बद्रिकाश्रम शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के अनुसार भगवान बदरीविशाल के कपाट कार्तिक शुक्ल पञ्चमी यानी 18 नवम्बर 2023 को मध्यान्ह 3:33 बजे के बाद बंद हो जाएंगे। इसके बाद भक्त ग्रीष्मकाल में यहां भगवान के दर्शन कर पाएंगे।


इसको लेकर मंगलवार को विजय दशमी के अवसर पर बदरीनाथ मंदिर परिसर में धार्मिक समारोह में रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी को साक्षी मानकर कपाट बंद करने की तिथि की घोषणा की। इससे पहले धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने पंचांग गणना की और वेदपाठी रविन्द्र भट्ट सहित वेदाचार्यों ने स्वास्तिवाचन किया।

इस क्रम में बंद होंगे मंदिर
जानकारी के अनुसार 14 नवंबर को गणेश मंदिर तो 15 नवंबर को केदारेश्वर मंदिर के कपाट बंद होंगे, जबकि 16 नवंबर को खड्ग पुस्तक पूजन के बाद वेद ऋचाओं का पाठ बंद होगा। इसके बाद 17 नवंबर को लक्ष्मीजी को कड़ाही भोग लगेगा। 18 नवंबर को रावल स्त्री वेश धारण कर लक्ष्मी माता को भगवान बदरीनाथ के सानिध्य में रखेंगे। इसके बाद दोपहर 3.33 बजे भगवान बदरी विशाल के कपाट बंद हो जाएंगे।

अन्य मंदिरों के कपाट इस दिन बंद होंगे
श्री केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम भैया दूज पर 15 नवंबर को, गंगोत्री धाम 14 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। वहीं द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट 22 नवंबर और तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट 1 नवंबर पूर्वाह्न को बंद किए जाएंगे।