धार्मिक ग्रंथों के अनुसार माता दुर्गा ने समय-समय पर अपने गुणों का परिचय देने के लिए अवतार लिए हैं, माता बगलामुखी भी उन्हीं में से एक हैं। इनके शिव बग्लेश्वर हैं जो रुद्रावतार हैं। यह बड़ी से बड़ी विपत्ति दूर करने वाली हैं। इनका मंदिर मध्य प्रदेश के दतिया में पीताम्बरा शक्ति पीठ है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार बगलामुखी सम्मोहन मंत्र ॐ ह्रीं बगलामुखी सर्व दुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तम्भय जिह्वां कीलयं बुद्धिं विनाशय ह्रीं ॐ स्वाहा है।