29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chanakya Niti – सफलता मिलने के बाद उसे कायम रखने के लिए इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Chanakya Niti - सफलता के बारे में चाणक्य नीति में लिखा है कि सफलता प्राप्त करना जितना कठिन होता है, उससे भी अधिक कठिन होता है उस सफलता को बनाए रखना।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sandhya Jha

•

Updated: 27 Sep 2021, 9:39 AM IST

Chanakya Niti - सफलता मिलने के बाद उसे कायम रखने के लिए इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Chanakya Niti - सफलता मिलने के बाद उसे कायम रखने के लिए इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Chanakya Niti - आचार्य चाणक्य के द्वारा वर्षों पहले नीतिशास्त्र में लिखी गई बातें हमारे लिए आज भी प्रेरणादायक हैं। ये नीतियां हमें सही रास्ता दिखाती हैं। सफलता के बारे में चाणक्य नीति में लिखा है कि सफलता प्राप्त करना जितना कठिन होता है, उससे भी अधिक कठिन होता है उस सफलता को बनाए रखना।

आचार्य चाणक्य के अनुसार, सफल होने के पश्चात भी कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी होता है अन्यथा सफलता ज्यादा दिनों तक नहीं टिकती है और भविष्य में पछताना पड़ता है। वो बातें हैं...

अहंकार से रहे दूर

व्यक्ति को हमेशा अपने संघर्ष के समय को याद रखना चाहिए। कुछ लोगों में सफल होने के बाद अहंकार की भावना आ जाती है। अहंकार के कारण वे लोग दूसरों का सम्मान नहीं करते हैं, ऐसा करने वालों की सफलता ज्यादा दिनों तक नहीं टिकती है। इसलिए सफल होने के बाद कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिए।

वाणी को बनाएं रखें मधुर

सफल होने के बाद भी व्यक्ति को अपने व्यव्हार और वाणी में मधुरता बनाए रखना चाहिए, ताकि दूसरों की भावनाओं को ठेस न लगे। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। विनम्र स्वाभाव वाले लोगों को सभी पसंद करते हैं। विनम्र स्वाभाव और वाणी की मधुरता सफल व्यक्ति के गुण हैं।

करें समाज सेवा

यदि आप स्वयं सफल हैं और समाज हित के कार्यों को करने में सक्षम हैं, तो मानव हित के लिए कार्य अवश्य करना चाहिए। जो लोग समाज के हित के लिए काम करते हैं, उन्हें सफलता के साथ समाज में मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होती है। स्वयं सफल होने के साथ दूसरों को भी सफल बनाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

बड़ा दिल रखें

कई बार दूसरे लोगों से गलती हो जाती है, ऐसी स्थिति में बड़ा दिल रखते हुए उन्हें माफ कर दें। उन्हें नीचा दिखाने का प्रयास न करें। ऐसा करने पर उस व्यक्ति के मन में आपके प्रति गलत छवि बन सकती है। याद रखिए सफल होना जितना कठिन है, उससे कहीं ज्यादा कठिन उस सफलता को बनाए रखना।