31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Holika Dahan 2023: होली दहन मुहूर्त पर असमंजस, जानें रात में जलेगी होली या सुबह

हर साल की तरह इस साल भी पंचांगों की गणना के चलते होलिका दहन मुहूर्त (Holika Dahan 2023 Date) पर असमंजस की स्थिति बन गई है। कुछ गणना के अनुसार होली दहन 2023 रात में होगा तो कुछ कैलेंडर के अनुसार यह अल सुबह (Holi Dahan Shubh Muhurta) होगा। इसलिए लोगों में असमंजस है, तमाम लोग गूगल पर होली कब जलेगी या होलिका दहन कब होगा (when Holika Dahan)..इस सवाल का जवाब ढूंढ़ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 26 Feb 2023, 3:45 PM IST

holika_dahan_22.jpg

holika dahan 2023

होलिका दहन का मुहूर्त: बता दें कि हर वर्ष की तरह इस बार भी होली पर भद्रा का साया रहेगा या नहीं, इसे लेकर असमंजस की स्थिति है। होलिका दहन का मुहूर्त ऐसा बन रहा है कि इस बार होलिका दहन रात में होगा या दिन में इसको लेकर कंफ्यूजन है। अक्सर लोग रात 2 बजे बाद होलिका का दहन कर देते हैं, लेकिन कुछ विद्वानों के अनुसार इस बार सुबह होते-होते होली जलाई जाएगी। आइये बताते हैं कि इसकी वजह क्या है।

इस संबंध में ज्योतिर्विद पं. आनंदशंकर व्यास का कहना है कि 6 मार्च को शाम 4.47 बजे चौदस समाप्त हो जाएगी, इसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। भद्रा 6 तारीख की रात से लेकर 7 मार्च की सुबह 5.56 तक रहेगी। 7 मार्च को ही धुलेंडी मनाई जाएगी।

इस समय होलिका दहनः पं. व्यास के अनुसार होलिका का पूजन 6 मार्च की शाम प्रदोष काल में किया जा सकेगा, इसमें भद्रा का दोष मान्य नहीं है। चूंकि भद्रा काल में होलिका का दहन निषेध माना जाता है, इसलिए भद्रा समाप्त होने पर ही होलिका का दहन किया जाना चाहिए। सात मार्च को अल सुबह होली जलाई जाएगी। इसके बाद रंग-गुलाल के साथ होली इस बार 7 मार्च को खेली जाएगी।

ये भी पढ़ेंः Holika Dahan Mantra: यह है होलिका दहन का मुहूर्त, इस समय जपें यह मंत्र

एक मत यह भीः वहीं होलिका दहन पर एक मत यह है कि होलिका दहन सात मार्च को होगा और होलिका दहन का मुहूर्त सात मार्च शाम को 6.24 बजे से 8.51 बजे तक है। इस तरह होलिका दहन के लिए इस साल दो घंटे 26 मिनट का मुहूर्त है। इसके बाद आठ मार्च को होली खेली जाएगी।


इस मत के अनुसार होलिका दहन के दिन सात मार्चको भद्रा पुंछा का समयः 1.02 से 2.09 बजे तक
इस मत के अनुसार भद्रा मुखा का समयः 2.19 से 4.48 बजे तक