23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस राशि वाले लड़के से हर लड़की करना चाहती है शादी, क्योंकि…

इस राशि वाले लड़के से हर लड़की करना चाहती है शादी, क्योंकि...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Pawan Tiwari

•

Updated: 7 May 2019, 11:56 AM IST

Taurus

इस राशि वाले लड़के से हर लड़की करना चाहती है शादी, क्योंकि...

सभी लड़कियों का सपना होता है कि उसका जो जीवनसाथी मिले उसे उम्र भर प्यार करे और सुख-दुख में साथ निभाए। आज हम आपको बताएंगे कि अगर लाइफ पार्टनर राशि के हिसाब से चुनेंगे तो शायद आपकी ख्वाहिश पूरी हो जाए। क्योंकि हमारे धर्मशास्त्र में बताया गया है कि हर राशि की अलग-अलग खासियत होती है। उनमें से एक है वृषभ राशि , जिनका प्यार करने का अंदाज सबसे अगल होता है।

कहा जाता है कि इस राशि के लोग बेस्ट पति बनते हैं। इनकी सबसे खास बात यह है कि उम्र के साथ इनका प्यार और बढ़ता है। जिंदगी भर इनका प्यार वैसा ही रहता है जैसा शुरुआत में रहता है।

कहा जाता है कि इस राशि वालों में प्रेम क्षमता सबसे अधिक होती है। इस राशि वाले लोग प्यार में सबकुछ करने के लिए तैयार रहते हैं, जिससे उनकी पार्टनर खुश रहे। माना जाता है कि इस राशि के लोग कन्या राशि की ओर सबसे ज्यादा आकर्षित होता है। जहां तक राशि के अनुसरा मेल की बात कि जाए तो मीन और कन्या राशि इन जातकों के लिए सबसे बेहतर होते हैं।

इनसे प्यार से पेश आएं

वृषभ राशि वालों के साथ कुछ बातों को लेकर सावधानी भी बरतना चाहिए। बताया जाता है कि इस राशि के लोग बहुत ही गुस्सैले भी होते हैं। अगर आप इनको ठेस पहुंचाएंगे तो आपको ये कुछ भी बोल सकते हैं। ये आपसे रिश्ते भी तोड़ देंगे। समझदारी यही है कि इन जातकों के साथ प्यार से पेश आएं। कहा जाता है कि इस राशि के जातक बातें घुमा-फिराकर नहीं करते हैं। सीधे और साफ शब्दों में बात करते हैं। इन्हें धोखा-धड़ी बिल्कुल पसंद नहीं है।