Feng Shui Cat: वास्तु शास्त्र की तरह ही फेंगशुई शास्त्र में भी जीवन में सुख-समृद्धि लाने के कई उपाय बताए जाते हैं। बाजारों में भी फेंगशुई से जुड़े कई शो-पीस आसानी से देखने को मिल जाते हैं। कहते हैं अगर इन शो-पीस को नियमानुसार घर में रखा जाए तो हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हमेशा बना रहता है। घर में फेंगशुई की बिल्ली रखना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। मार्केट में कई रंग की फेंगशुई कैट आपको देखने को मिल जाएंगी। जानिए किस रंग की फेंगशुई कैट घर में रखना शुभ माना जाता है।