krishna pingala sankashti chaturthi 2023: कृष्ण पिंगला संकष्टी चतुर्थी कल, इन मंत्रों से गणेशजी होंगे प्रसन्न
कृष्ण पिंगला संकष्टी चतुर्थी कल सात जून को है। मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश भक्तों की धरती पर वास करके भक्तों की पुकार ही सुनते हैं तो आइये जानते हैं किन मंत्रों से गणेशजी को पुकारा जाय तो वो जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।
कृष्ण पिंगला संकष्टी चतुर्थी पर इन मंत्रों का करें जाप
1. जीवन में शांति के लिए प्रयागराज के आचार्य प्रदीप पाण्डेय के अनुसार कृष्ण पिंगला संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को दुर्वा अर्पित करते हुए ‘इदं दुर्वादलं ऊं गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे जीवन में शांति का संचार होता है।
2. धन संपत्ति के लिए आचार्य पाण्डेय के अनुसार जो व्यक्ति भगवान गणेश से धन संपत्ति की कामना रखता है, उसे कृष्ण पिंगला चतुर्थी के दिन एकदंताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्। ऊँ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा। मंत्र का जाप करना चाहिए।
3. परेशानी से छुटकारा के लिए गणेश मंत्र ऊँ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरू गणेश। ग्लौम गणपति, ऋदि्ध पति, सिदि्ध पति, मेरे कर दूर क्लेश।।
कृष्ण पिंगला संकष्टी चतुर्थी पर गाएं यह गणेश आरती (aarati)
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा । माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥ एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी । माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी ॥ जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा । माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
पान चढ़े फूल चढ़े, और चढ़े मेवा । लड्डुअन क भोग लगे, संत करें सेवा ॥ जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा । माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया । बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया ॥ जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा । माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
‘सूर’ श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा । माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥ जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा । माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥