20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Astrology and Spirituality / Religion and Spirituality / गरुड़ पुराण: ये 3 आदतें बनती हैं घर में नकारात्मकता और क्लेश का कारण, आज ही लें इन्हें सुधार

गरुड़ पुराण: ये 3 आदतें बनती हैं घर में नकारात्मकता और क्लेश का कारण, आज ही लें इन्हें सुधार

Garuda Purana: सनातन धर्म के प्रमुख ग्रंथों में से एक गरुड़ पुराण के अनुसार व्यक्ति के जीवन में आने वाली सभी छोटी-बड़ी परेशानियों का कारण उसके सामने ही होता है। परंतु कई बार मनुष्य अज्ञानता के कारण उन्हें पहचान नहीं पाता और दुखी होता रहता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 31 May 2022, 12:45 PM IST

garuda purana, garuda purana facts in hindi, grah kalesh ke karan, grah kalesh ke upay in hindi, remove negative energy from home, गरुड़ पुराण क्या कहता है, गृह क्लेश दूर करने का उपाय, गरुड़ पुराण का अनमोल ज्ञान,

गरुड़ पुराण: ये 3 आदतें बनती हैं घर में नकारात्मकता और क्लेश का कारण, आज ही लें इन्हें सुधार

गरुड़ पुराण ज्ञान: गरुड़ पुराण को वैष्णव संप्रदाय के 18 महापुराणों में से एक महत्वपूर्ण ग्रंथ कहा जाता है। इस ग्रंथ के अधिष्ठातृ देव भगवान विष्णु माने गए हैं। इस पुराण में सदाचार, ज्ञान, भक्ति, वैराग्य, यज्ञ, दान, तप और निष्काम कर्म की महिमा का वर्णन मिलता है। साथ ही इसमें सृष्टि के प्रारंभ से लेकर मनुष्य की मृत्यु के बाद तक की बातों का जिक्र किया गया है। वहीं गरुड़ पुराण के अनुसार, व्यक्ति के जीवन में आने वाली सभी समस्याओं के कारण और हल उसके सामने ही होते हैं बस अज्ञानी पुरुष उन्हें पहचान नहीं पाता और दुख भोगता रहता है। गरुड़ पुराण में ऐसी 3 आदतों के बारे में जानकारी दी गई है जिन्हें नहीं सुधारा जाए तो ये आपके घर में क्लेश और नकारात्मकता का कारण बनती हैं...

1. ठीक से साफ-सफाई न करना
गरुड़ पुराण के अनुसार घर में स्वच्छता का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। वहीं घर की साफ-सफाई में लापरवाही बरतने पर न केवल बीमारियों का फैलाव होता है बल्कि नकारात्मक ऊर्जा भी संचरित होने लगती है। जिससे घर के लोगों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गलत असर पड़ता है और घर की सुख-शांति में विघ्न पैदा होता है।

2. घर में बेवजह कबाड़ इकट्ठा करना
कुछ घरों में आपने देखा होगा कि लोग चीजों के लोभ में अनावश्यक चीजों को भी इकट्ठा कर लेते हैं और फिर ये कबाड़ बनता जाता है। लेकिन गरुड़ पुराण के अनुसार घर में पड़ा हुआ ये कबाड़ घर के बड़ों और बच्चों की तरक्की में रुकावट का कारण बन सकता है। घर को व्यवस्थित और साफ-सुथरा ना रखने पर घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव बढ़ता है और परिवार के लोगों में आपसी लड़ाई-झगडे होने लगते हैं। इसलिए घर में फालतू का सामान या कबाड़ एकत्रित न करें।

3. रात को झूठे बर्तन सिंक में छोड़ देना
कई बार लोग घरों में रात को खाना खाने के बाद झूठे बर्तन सिंक में ऐसे ही छोड़ देते हैं कि सुबह साफ कर लेंगे। लेकिन गरुड़ पुराण में इस आदत को बिल्कुल सही नहीं माना गया है। माना जाता है कि इससे घर में रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। झूठे बर्तनों और रसोई घर को रात को अच्छी तरह साफ करके ही सोएं।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: सामुद्रिक शास्त्र: धनवान पुरुषों में होते हैं ये लक्षण, एशो आराम से बीतता है पूरा जीवन