30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन राशियों के लड़कों की तरफ सबसे ज्यादा आकर्षित होती हैं लड़कियां, जानिए वजह

Zodiac Sign Astrology: कुछ राशियां ऐसी हैं जिनसें जुड़े लड़कों की पर्सनैलिटी काफी अट्रैक्टिव मानी जाती है। जिस कारण लड़कियां उनकी तरफ तुरंत ही आकर्षित हो जाती हैं।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 19 Apr 2022, 9:37 AM IST

zodiac signs, astrology, lucky zodiac sign, attractive zodiac, mesh rashi, kark rashi, maka rashi, singh rashi, mithun rashi,

इन राशियों के लड़कों की तरफ सबसे ज्यादा आकर्षित होती हैं लड़कियां, जानिए वजह

Attractive Personality Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र अनुसार 4 ऐसी राशियां हैं जिनसें जुड़े लड़के बेहद आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं। इनके अंदर गजब का आकर्षण होता है जिस वजह से कोई भी इनकी तरफ खींचा चला आने पर मजबूर हो जाता है। इनका स्वभाव केयरिंग और रोमांटिक होता है। जो लड़कियों को बहुत भाता है। जानिए ये किन राशियों के लड़के हैं।

मिथुन राशि: इस राशि के लड़कों का स्वभाव काफी मिलनसार होता है। ये हंसमुख स्वभाव के होते हैं। पल भर में किसी को भी अपना दीवाना बना लेते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा होता है। इन्हें हर विषय की जानकारी होती है। ये अत्याधिक बातूनी होते हैं। बातों ही बातों में लड़कियों का दिल जीत लेते हैं।

सिंह राशि: इस राशि के लड़के सामाजिक होते हैं। समाज में इनकी एक अलग ही पहचान होती है। ये जिस व्यक्ति से मिलते हैं उस पर अपनी एक अलग ही छाप छोड़ देते हैं। ये किसी को भी अपनी बातों से इंप्रेस कर देते हैं। इनकी पर्सनैलिटी काफी दमदार होती है। लड़कियां इनके इसी अंदाज पर फिदा हो जाती हैं।

तुला राशि: इस राशि के लड़के काफी चार्मिंग होते हैं। पल भर में किसी को भी अपना दीवाना बना लेते हैं। किसी का दिल कैसे जीतना है इस बात की इन्हें भरपूर जानकारी होती है। इनका स्टाइल दूसरों से अलग होता है। इनकी आंखों में गजब की कशिश होती है जिस कारण लड़कियां इनकी तरफ तुरंत ही खींची चली आती है।

मकर राशि: इस राशि के लड़के खुशमिजाज स्वभाव के और काफी समझदार होते हैं। इनका नेचर केयरिंग और रोमांटिक होता है। इनका दिमाग काफी तेज चलता है। लड़कियां इनकी बुद्धिमानी को देख इन पर फिदा हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें: 25 अप्रैल को बुध का वृषभ राशि में गोचर 3 राशियों की बदलेगा किस्मत, लगेगा धन-धान्य का अंबार!