बैसाख अमावस्या 2023 (Vaisakh Amavasya ): हिंदू नववर्ष की पहली अमावस्या पांच दिन बाद यानी 20 अप्रैल को है। वैशाख अमावस्या पर श्राद्ध, तर्पण, गंगा स्नान, दान का विशेष महत्व होता है। इस दिन सूर्य को अर्घ्य देकर, भगवान विष्णु की पूजा करने, जरूरतमंदों को भोजन कराने और दान देने से पितृ दोष और काल सर्प दोष से छुटकारा मिलता है।