28 फरवरी से होलाष्टक शुरू: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 28 फरवरी से होलाष्टक शुरू हो जाएंगे और 7 मार्च तक रहेंगे। होलिका दहन 7 मार्च 2023 को होगा और 8 मार्च को रंगोत्सव मनाया जाएगा। बता दें कि होली के आठ दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाते हैं। होलाष्टक में मांगलिक कार्य बंद हो जाते हैं, जो होलाष्टक यानी होलिका दहन के बाद सात मार्च को दोबारा शुरू हो पाएंगे। इससे पहले 6 फरवरी से 17 फरवरी तक विवाह आदि के मुहूर्त हैं।